Saturday, August 15, 2026
Home Blog Page 387

चुनाव में प्राधनमंत्री पद की गरिमा तार-तार,‘झूठ’ बोलने वाला हमारा ‘प्रधानमंत्री’ है

नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री हैं उनके मुंह से निकला झूठ देश की छवि को धूमिल करता है। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री पद की गरिमा को भी तार-तार कर देता है।

कर्नाटक चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के झूठ बोलने पर सियासी घमासान मचा हुआ है। राजनीति में जनता को गुमराह करने का खेल लोगों के समझ में नहीं आ रहा है। ऐसा कई बार हुआ है जब प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पद का ख्याल नहीं रखा है। वह चुनाव जीतने के लिए प्रधानमंत्री पद की गरिमा को नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी कह चुके हैं।

दरअसल 2014 आम चुनाव के बाद लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारक होते हैं। वह प्रधानमंत्री कम भाजपा राजनीति की ज्यादा भाषा इस्तेमाल करते हैं। जो काफी दुर्भाग्यपूर्ण होती है। भारत के राजनीतिक इतिहास में शायद ही कोई प्रधानमंत्री ऐसा रहा होगा जिसको चुनावी भाषणों में इस तरह झूठ का प्रचार प्रसार करते हुए पाया गया हो। और विपक्ष का कोई नेता झूठ बोलने के लिए मानहानि का केस दर्ज किया हो। मोदी सरकार रोज़गार के मुद्दे पर पूरी तरह नाकामयाब दिखाई दे रही है। इस संबंध में सरकार की अपनी योजनाएं भी कामयाब नहीं हो पाई है। सरकार की कौशल विकास योजना भी रोज़गार को लेकर बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाई। बता दें कि 2014 लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी ने वाराणसी में कहा कहा था कि वो यहां से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं क्योंकि उन्हें मां गंगा ने बुलाया है। वो गंगा और धार्मिक मान्यताओं वाले वाराणसी शहर की सफाई करना चाहते हैं। ये भी उनका एक झूठ निकला आज गंगा की औऱ बनारस की हालत बद से बदतर हो चुकी है। उन्होंने यह भी कहा था कि वह वाराणसी को क्योटो जैसा बनाना चाहते हैं। हालांकि पीएम मोदी के शासनकाल के 4 साल बीतने के बाद भी इनमें से कोई वादा पूरा नहीं हो सका है

एक बार फिर से ये बात साबित हो गई है कि मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों से देश को नुकसान हुआ है। देश की गिरती जीडीपीपर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) और बढ़ते बैंक घोटालों का असर पड़ा है। ये बात संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने अपनी एक रिपोर्ट में कही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में एक जुलाई 2017 को लागू जीएसटी और कंपनियों एवं बैंकों की कमजोर बैलेंस शीट के चलते आर्थिक वृद्धि कमजोर हुई। लेकिन कंपनियों के जीएसटी व्यवस्था के साथ बेहतर तालमेल होने पर निजी निवेश में वृद्धि , बुनियादी ढांचे पर खर्च में तेजी और सरकार के सहयोग से कंपनियों और बैंकों की बैलेंस शीट में सुधार से वृद्धि दर में धीरे धीरे सुधार की उम्मीद है। इससे पहले मनमोहन सिंह ने पीएम मोदी के आचरण पर सवाल उठाते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिन-रात जिस तरह से अपने विरोधियों को निशाना बना रहे हैं, देश के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ। उनकी भाषा का स्तर रात दिन गिरता जा रहा है। पहली बार है जब कोई प्रधानमंत्री इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहा है। प्रधानमंत्री के पद की गरिमा कभी इतनी नहीं गिरी। सोनिया गांधी ने कहा कि, कांग्रेस की सिद्धारमैया सरकार ने कर्नाटक को नंबर एक बना दिया है। प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय जनता पार्टी पर सवाल उठाते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि, मोदी जी चुनावों में लगातार झूठ बोलते जा रहे हैं। भ्रष्टाचार पर प्रधानमंत्री बनने से पहले मोदी बड़ी बड़ी बातें किया करते थे लेकिन प्रधानमंत्री बनने के 4 साल बाद भी कुछ नहीं किया। अभी तक लोकपाल तक नहीं ला पाए हैं। सोनिया गांधी ने आगे कहा कि, मोदी जी महापुरुषों का अपने राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल करते हैं, क्या एक प्रधानमंत्री को ऐसा शोभा देता है ? दरअसल प्रधानमंत्री मोदी के कई झूठ बेनकाब हो चुके हैं। जो काफी चिंताजनक बताए जा रहे हैं। मोदीजी बोलते है कि कांग्रेस ने 70 साल करप्शन किया है।

मोदजी जिन राज्यों में आपकी सरकार पिछले दस साल से ज्यादा है वो भ्रष्टाचार में सबसे ऊपर हैं। गुजरात नं 1 पर है।
70 सालो में पी एम की गरिमा का अपमान इसी व्यक्ति ने किया है पढ़े लिखे होते तो एक पी एम की गरिमा क्या होती है वो भली भांति समझते। साहब कांग्रेस की 60 साल की नाकामियों को गिना रहो हो….
हिम्मत है तो कम से कम 4 साल में अपनी एक उपलब्धिया ही गिना दो ? मोदी ने अपने कारनामों से देश में अपने प्रति कभी ना कम होने वाली नफ़रत पैदा कर ली है । आने वाले समय में लोग गाली देने लगेंगे । मैं अंधभक्तों की आंख तो नहीं खोल सकती लेकिन चाहती हूं कि वे थोड़ी तर्क शक्ति और विवके का इस्तेमाल करे।
“डिजिटल इंडिया” का अगुवा रिलायंस – “जियो” बना, जबकि मौका सरकारी कंपनी बीएसएनएल / एमटीएनएल को दिया जाना चाहिए था कैशलेस इकोनॉमी का अवतार भारतीय एनपीसीआई के “रुपए” को बनना चाहिए था… लेकिन बाज़ी सीधे-सीधे “पे-टीएम” के हाथ लगने दी गई…!
फ्राँस के रफेल फ़ाइटर जेट का भारतीय पार्टनर सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एरोनौटिक्स लिमिटेड को होना चाहिए… लेकिन ऑर्डर मिला रिलायंस – “पिपावा डिफेंस”…!
भारतीय रेल को डीज़ल सप्लाई का ठेका सरकारी उपक्रम इंडियन ऑइल कार्पोरेशन से छीन कर रिलायंस पेट्रोकेमिकल्स को दे दिया गया!
ऑस्ट्रेलिया की खानों के टेंडर में सरकार चाहती तो “एमएमटीसी” की बेंक गारंटी एसबीआई के जरिये दे सकती थी… लेकिन मिला अडानी ग्रुप को…!
सरदार पटेल की मूर्ति भारत में बन सकती थी पर आर्डर चीन को दिया गया.

रेलवे के सबसे विकसित स्टेशन जान बूझ कर प्राइवेट कंपनियों को बेचे जा रहे हैं.सरकारी संस्थानों को जान-बूझकर प्राइवेट कंपनियों का पिछलग्गू बनाकर किसे फ़ायदा पहुँचाया जा रहा है…?
जानबूझ कर घाटा दिखा कर एयर इंडिया को निजी हाथों में बेचने की तैयारी हो रही है। मोदजी ने 4 साल में सिवा झूट औऱ जुमले के कुछ नही किया।

✍ शिल्पी सिंह

दम हो तो संविधान को हाथ लगाकर दिखाए बीजेपी और आरएसएस: राहुल गांधी

नरेन्द्र मोदी जी या आरएसएस कोई भी हो, हम हिन्दुस्तान के संविधान को छूने नहीं देंगे। दम है तो छू कर दिखाओ विधानसभा चुनाव के आखिरी दिनों में चुनाव प्रचार में राज्य की राजधानी बेंगलुरु में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को चुनौती देते हुए कहा कि दम हो तो बीजेपी और आरएसएस देश के संविधान को हाथ लगाकर दिखाए।

जब हिन्दुस्तान में हमारी सरकार थी तब हमने बेंगलुरु को विकास के लिये 10 हजार करोड़ रुपया दिया था, लेकिन PM मोदी जी ने बेंगलुरु को सिर्फ 550 करोड़ रुपया दिया; शर्म की बात है! राहुल ने कहा, ‘मोदी जी इस तरह बोलते हैं जैसे सबकुछ उन्होंने ही किया है। आप बताइए कि क्या मोदी जी के आने से पहले किसी ने काम नहीं किया? इस शहर को आपने नहीं बनाया? बेंगलुरु आईटी कैपिटल मोदी जी के आने से बना क्या? आपने पूरी दुनिया में देश का नाम किया है। इसे मोदी जी ने 2 मिनट में नहीं किया है।

जब मोदी जी ऐसा कहते हैं तो वे बेंगलुरु के इतिहास का और आपके पूर्वजों का अपमान करते हैं। कांग्रेस ने तो सिर्फ मदद की लेकिन बेंगलुरु को यहां के किसानों और लोगों ने बनाया है।’ उन्होंने कहा कि में मोदीजी के बारे में कुछ भी गलत नही कहूंगा।
मोदी द्वारा की गई टिप्पणी के बारे में राहुल ने कहा, ‘मोदी जी मेरे बारे में, सिद्धारमैया जी और खड़गे जी के बारे में गलत बातें बोलते हैं और उनको लगता है कि इससे उन्हें फायदा होगा लेकिन इससे सिर्फ प्रधानमंत्री पद अपमानति होता है और कुछ नहीं। में प्रधानमंत्री पद की गरिमा को समझता हूं ,मैं फिर से दोहराता हूं कि हम मोदीजी से लड़ेंगे लेकिन प्रधानमंत्री पर कभी व्यक्तिगत हमले नहीं करेंगे।’

राहुल ने राफेल के बारे में बोलते हुए कहा, ’70 सालों से काम कर रही एचएएल से काम छीनकर मोदी ने अपने ऐसे दोस्त को राफेल बनाने का जिम्मा दिया है, जिसके ऊपर कर्ज बकाया है और उसने आजतक एक हवाई जहाज नहीं बनाया है।’ अभी कुछ समय पहले बेंगलुरु में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान राहुल ने कहा, मैं क्यों पीएम नहीं बनूंगा, अगर 2019 का चुनाव जीते तो जरूर पीएम बन सकता हूं. अपने इस बयान में राहुल गांधी ने भरोसा जताया है कि कांग्रेस ही 2019 के लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी।

उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा और कहा कि मैं बार-बार पीएम मोदी से यह पूछ रहा हूं कि उन्होंने सीएम कैंडिडेट के रूप में एक भ्रष्ट आदमी को क्यों चुना, जो जेल भी जा चुका है. राहुल ने यह बात कर्नाटक में बीजेपी के सीएम पद के उम्मीदवार येदियुरप्पा के संदर्भ में कही. बता दें कि येदियुरप्पा को भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल जाना पड़ा था। राहुल ने कहा, ‘वह दलितों के बारे में नहीं बोल सकते, क्योंकि रोहित वेमुला (हैदराबाद का दलित छात्र जिसने आत्महत्या की थी) को उनके लोगों ने मारा था. ऊना में दलितों को उनके लोगों ने मारा. अब बच क्या जाता है? राहुल गांधी, सिद्धारमैया और (मल्लिकार्जुन) खड़गे के बारे में खराब बोलो. वह यही कर रहे हैं।

कर्नाटक को विकास की ऊंचाइयों तक जनता के साथ कांधे से कांधा मिलाकर पहुचाने मैं कांग्रेस पार्टी ने कोई कमी नही छोड़ी है इस बार भी पिछले कार्यकाल के भाती रोजगार के नए आयाम खड़ा करने को कांग्रेस संकल्पित है आये इस बार फिर कर्नाटक मैं कांग्रेस का हाथ फिर से ओर ज्यादा मजबूत करे। जीत का दावा

राहुल ने कर्नाटक में कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए कहा, ’10 दिन बाद कर्नाटक की जनता मोदी जी को बताएगी कि मोदी जी हमने आपको पांच साल दिए, उसमें से 4 खत्म हो गए। हम आपको हटाना चाहते हैं, पहले कर्नाटक से हटाएंगे और फिर देश से हटाएंगे।’ कांग्रेस ने हमेशा धर्म के नाम पर लोगों मैं भाईचारा बढ़ाने का काम किया है 4 साल में भाजपा ने हमारे इस प्रयास को विफल कर दिया हर समाज और धर्म में दरार पैदा कर दी। मोदीजी आये दिन कुछ भी बोलते है मोदीजी सोचते हैं कि गलत शब्द बोलने से उनको फायदा होता है, मगर उनको समझ नहीं आता कि इससे प्रधानमंत्री के पद का नुकसान होता है।

मोदजी हमेशा 70 साल का रोना रोते है।बेंगलुरु मोदी जी के आने से पहले क्या आईटी कैपिटल नहीं बना क्या? और मोदी जी कहते हैं 70 साल में क्या हुआ। साथ ही राहुल गांधी जी ने बड़े प्यार से बोला सिद्धरमैया जी के दिल में कमजोर लोगों के लिये जगह है। आपकी मांगों को हम पूरा करके देंगे। आप घबराएं नहीं!

शिल्पी सिंह

सिद्धारमैया ने मोदी और भाजपा को घेरा, मोदी फंसे मुसीबत में

कर्नाटक चुनाव काफी दिलचस्प बनता जा रहा है जहां एक तरफ राहुल और मोदी का वार पलटवार चल ही रह था तो अब उस में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी कूद गए हैं।

मोदी की ‘चौकीदारी’ पर सवाल उठाते हुए कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने पूछा कि उन्होनें माल्या और नीरव मोदी को देश से कैसे भागने दिया।

साथ ही ये भी पूछा कि अच्छे दिन कहाँ है। सिद्धारमैया ने सवाल किया कि ‘खुद को मोदीजी चौकीदार कहते हैं तो माल्या और नीरव मोदी को कैसे भाग जाने दिया ? अच्छे दिन का वादा करने वाले मोदी बताएं कहाँ हैं अच्छे दिन ?

कांग्रेस का आखिरी बड़ा किला ढहाने के लिए कर्नाटक गए मोदी और शाह मुसीबत में फंस गए हैं। भाजपा को जिताने और येदुरप्पा को सीएम बनाने के चक्कर में वहां के CM सिद्धरमैया पर अनाप-शनाप आरोप लगाते हुए जमकर भाषणबाजी कर रहे हैं। इसी से नाराज़ सिद्धरमैया ने कानूनी नोटिस भेज दिया। नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और भाजपा के सीएम उम्मीदवार येदुरप्पा को न सिर्फ कानूनी नोटिस भेजी गई है बल्कि सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के लिए भी कहा गया है। इसके साथ ही 100 करोड़ की मानहानि का केस भी ठोका है।

भारत के राजनीतिक इतिहास में शायद ही कोई प्रधानमंत्री ऐसा रहा होगा जिसको चुनावी भाषणों में इस तरह झूठ का प्रचार प्रसार करते हुए पाया गया हो। और विपक्ष का कोई नेता झूठ बोलने के लिए मानहानि का केस दर्ज किया हो। अगर कानूनी कार्रवाई तेज हुई तो कर्नाटक चुनाव में बड़बोलापन पीएम मोदी और अमित शाह को भारी पड़ सकता है।

कर्नाटक हाईकोर्ट ने भाजपा को पहले ही झटका दे दिया है। CNN News के मुताबिक, कोर्ट ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा के मुख्यमंत्री उम्मीदवार बीएस येदुरप्पा के खिलाफ एक अवैध भूमि आवंटन का मामला कार्रवाई के लिए आदेश दिए है। कोर्ट ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने जनार्दन रेड्डी को अपने भाई और भाजपा उम्मीदवार जी. सोमशेखर रेड्डी के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए बेल्लारी जाने की इजाजत नहीं दी थी।

भ्रष्टाचार मुक्त का नारा लगाने वाली भाजपा को लगातार उसके नेताओं के भ्रष्टाचार के मामलों से जुड़े रहने के चलते सवालों का सामना करना पड़ रहा है।
पीएम मोदी ने कहा था कि सिद्धारमैया सरकार राज्य में किसी भी काम के लिए 10% कमिशन लेती है.इस नोटिस में उनसे बिना शर्त माफी मांगने या 100 करोड़ रुपये के मानहानि मामले का सामना करने को कहा गया है.

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने में अब सिर्फ 3 दिन बचे हैं. वहां सियासी पारा भी लगातार चढ़ता जा रहा है.कर्नाटक के रण को जीतने के लिए भारतीय जतना पार्टी से लेकर कांग्रेस तक ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है. कर्नाटक की जनता को लुभाने के लिए दोनों तरफ से ताबड़तोड़ रैलियां हो रही हैं। भ्रष्टाचार पर हमला बोलने वाले पीएम मोदी से सिद्धारमैया कर्नाटक चुनाव में भ्रष्टाचारियों टिकट दिए जाने के मामले पर सवाल किया और कहा कि ‘पीएम ने अपने दोस्तों और परिवारवालों को 8 टिकट दिए हैं। बीजेपी को उम्मीद है कि इससे उन्हें 10-15 सीटें मिल जाएंगे।

दूसरे सवाल में उन्होंने बीजेपी के दागी मुख्यमंत्री उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा का ज़िक्र करते हुए कहा कि बीजेपी ने पहले तो पार्टी ने बीएस येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री उम्मीदवार नहीं बनाया था।
सिद्धारमैया ने पूछा कि कर्नाटक के लोग जानना चाहते है कि क्या येदियुरप्पा अब बीजेपी के सीएम उम्मीदवार है। कर्नाटक में बीजेपी रेप उन आरोपियों को टिकट दिया है, जो विधानसभा में बैठकर पोर्न देखते है।

उन्होंने अगला सवाल 15 लाख वाले सवाल पूछा और पकौड़े का नाम लेकर मजाक भी उड़ाया। सिद्धारमैया ने कहा कि पीएम कहते है 15 लाख देंगें फिर पार्टी अध्यक्ष कहते है वो तो जुमला था इसके बाद वो युवाओं के कहते है पकौड़ा बेचो।

शिल्पी सिंह

27 माह बाद चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए सोनिया गांधी ने भाजपा और मोदी पर किया पलटवार :

27 माह बाद चुनावी रण में उतरी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में UPA चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने मोर्चा संभालते उन्होंने सीधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि भाषणों से देश का पेट नहीं भरता है और न ही बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलता है।

सोनिया गाँधी ने कर्णाटक के बीजापुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी पर कांग्रेस मुक्त भारत का जुनून है, उन्हें इसका भूत लगा है, कांग्रेस मुक्त भारत तो छोड़िये, वो अपने सामने किसी को बर्दाश्त नहीं कर सकते.

सोनिया गांधी ने आगे मोदी पर हमला करते हुए कहा, ”मोदी जी को इस बात का गर्व है कि वह बहुत अच्छा भाषण देते हैं. वे अभिनेता की तरह भाषण देते हैं. अगर उनके भाषण से देश का पेट भर सकता है तो वो और भी भाषण दें. लेकिन केवल भाषण से तो पेट नहीं भर सकता. किसानों को राहत और सुविधाएं नहीं मिल सकती, युवाओं को रोज़गार नहीं मिल सकता.”

सोनिया ने प्रधानमंत्री मोदी के ‘‘सबका साथ , सबका विकास’’ नारे पर सवाल उठाया और उन पर कर्नाटक की उपेक्षा करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ”मोदी सरकार कांग्रेस शासित कर्नाटक के साथ भेदभाव कर रही है.” कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ”दुःख की बात ये है कि कांग्रेस के विरोधी इन असरदार योजनाओं का बार-बार विरोध करते हैं. जब हमने रोजगार के लिये मनरेगा योजना लागू की थी तब भी बीजेपी जैसे दलों ने और नरेन्द्र मोदी जी ने इसका मजाक उड़ाया.”

सोनिया गांधी ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस विकास के काम कर रही है वहीं मोदी जी चार साल से एक ही काम कर रहे हैं कि कांग्रेस ने जो अच्छा काम किया उसको खत्म करना।

सोनिया गांधी ने भ्रष्टाचार समाप्त करने के वादे को लेकर मोदी से सवाल किया. उन्होंने कहा, ”भ्रष्टाचार पर आपके वादे का क्या हुआ? लोकपाल का क्या हुआ ? मोदी जी क्या आपके सबसे भरोसेमंद साथी के बेटे का मॉडल अपनायेंगे?”

सोनिया गांधी ने कहा कि देश ये देखकर हैरत में है कि प्रधानमंत्री जहां भी जाते हैं गलत ही बोलते हैं और हमारे महान् स्वतंत्रता सेनानियों का शतरंज के मोहरों की तरह इस्तेमाल करते हैं।

सोनिया गांधी ने कहा कि मोदी जी आते हैं और नफरत फैलाकर चले जाते हैं. लेकिन मैं जानती हूं कि इस बार आप इनके एक-एक जुमले का खुलासा करके कांग्रेस को जिताएंगे.

✍ शिल्पी सिंह

राहुल की सौम्यता और आक्रमकता मोदी को हराने के लिये काफी है :

राहुल गाँधी की छवि सौम्य और शांत नेता के रूप में है जो अपने विरोधियों से भी प्रेम से बात करते है मगर राहुल इस छवि से आगे बढ़ रहे हैं।

राहुल की आक्रमकता और कटाक्ष भरे ट्वीटों से सरकार के मंत्री और सांसद की बौखलाहट बता रहा है कि राहुल का तीर निशाने पर लग रहा है।

जहाँ एक तरफ राहुल देश की सुरक्षा, युवाओ को रोजगार, महंगाई और गरीबी से जुड़े मुद्दे को उठाकर जनता की पसन्द बन रहे हैं वही दूसरी तरफ सरकार, पैड मीडिया और सरकार समर्थक राहुल-राहुल की जाप के कारण मीडिया और नेता जनता के बीच मजाक का पात्र बन रहे हैं।

देखा जाए तो ये राहुल की सबसे बड़ी जीत ये है कि वो लगातार मीडिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं और सरकार के नेता उन पर हमला कर रहे हैं।
राहुल बीजेपी के हर राज्य सरकार के कमजोरियों को जनता के सामने पहुंचाने में नहीं रुक रहे हैं वह बीजेपी के हर उस कमजोरी को जनता तक पहुंचा रहे हैं जिससे कहीं ना कहीं कांग्रेस को आगामी चुनाव में फायदा होगा इसलिए भी भाजपा खास तौर पर तिलमिलाई हुई है।
अपने सिद्धांत और विचारधारा के लिए स्पष्ट माने जाने वाले राहुल गांधी गांधीवाद को जिस तरह से आगे बढ़ा रहे हैं और नेहरूवियन सोच के तहत देश को आधुनिक और विकसित बनाने की रूपरेखा वह रख रहे हैं कहीं ना कहीं भाजपा को इससे काफी नुकसान होने जा रहा है।
राहुल की सबसे खास बात अभी जो जनता को पसंद आ रही है वह जनता से उनका अपनापन और मिलनसार स्वभाव है जहां एक तरफ नरेंद्र मोदी बड़े बड़े उद्योगपतियों से घिरे होने के कारण आम जनता और खास तौर पर कमजोर वर्ग तक नहीं पहुंच पा रहे हैं तो वहीं राहुल गांधी अपनी यात्राओं में खास तौर पर यह ध्यान दे रहे हैं वह कमजोर तबका और गरीब लोगों से मिलकर उनकी मन की दिल की बात जरूर जान रहे हैं।

राहुल अपने भाषणों के अलावा हर जगह संवाद कार्यक्रम जरूर रख रहे हैं जिसमें युवा आमजन और वहां के व्यवसायी सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों से बात कर उनकी समस्याओं उनकी मानसिक स्थिति और उस क्षेत्र के विकास की बातों को समझ रहे हैं राहुल का लोगों से जुड़ना भी भाजपा को काफी नुकसान पहुंचा सकता है क्योंकि कांग्रेस जब भी कमजोर हुई है वह जनता के बीच जाकर ही मजबूत हुई है।

कांग्रेस ने कभी झूठे प्रचार या प्रोपगेंडा का इस्तेमाल नहीं किया है उन्होंने बस जनता के बीच जाकर सच्चाई बताई है जिसके बाद जनता ने उन्हें पुनः अपनी सेवा का मौका दिया है।

राहुल जिस आक्रमकता और सौम्यता के मिश्रण के साथ आगे बढ़ रहे हैं कहीं ना कहीं भाजपा के लिए एक चुनौती है उन्हें कैसे रोका जाए।

हर दिन एक नया ट्वीट में भाजपा और मोदी पर हमला, भाजपा भी समझ नही पा रही है कि आखिर राहुल में ये बड़ा बदलाव कैसे हो गया है।
राहुल जहां एक तरफ सरकार के खिलाफ हर दिन एक नया मुद्दा रखकर चर्चा का विषय बने हुए हैं तो वही दूसरे तरफ वो हर प्रदेश के नेताओ के साथ चर्चा करके जनता के मुद्दों को जान रहे हैं ताकि आने वाले चुनावों में भाजपा को पटखनी देने में आसानी हो।

ऐसा लगता है राहुल गाँधी अब 2019 के चुनाव के लिये तैयार हो चुके हैं।

✍ शिल्पी सिंह

कर्नाटक चुनाव प्रचार में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मोदी पर जमकर किया हमला :

कर्नाटक चुनाव प्रचार के लिये कर्नाटक पहुंचे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने भाजपा और मोदी पर जमकर हमला बोला।

केंद्र सरकार पर उसकी ‘विनाशकारी नीतियों’ और ‘आर्थिक कुप्रबंधन’ को लेकर तीखा हमला बोलते हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सोमवार को कहा कि देश इस वक्त जिन संकटों का सामना कर रहा है उनसे बचा जा सकता था लेकिन वर्तमान सरकार के पास इसको लेकर कोई रूपरेखा नही है।

मनमोहन सिंह ने बैंकिंग क्षेत्र में हुए फर्जीवाड़ों के सिलसिले के लिये भी मनमोहन सिंह ने हमला बोलते हुए कहा कि ठगी लगभग चौगुनी हो गई जो सितंबर 2013 में 28,416 करोड़ रुपये और सितंबर 2017 में 1.11 लाख करोड़ रुपये थी।

उन्होंने कहा, “इस बीच, इन धोखाधड़ी के अपराधी सजा से बच निकलने में कामयाब रहे। मैं बहुत ध्यानपूर्वक और जिम्मेदारी के साथ कह रहा हूं कि मोदी सरकार का आर्थिक कुप्रबंधन बैंकिंग क्षेत्र में आम लोगों के विश्वास को धीरे-धीरे खत्म कर रहा है।”

इसके आगे मोदी सरकार के नाकामयाबी पर बोलते हुए मनमोहन सिंह ने कहा, “हमारा देश फिलहाल मुश्किल दौर से गुजर रहा है। हमारे किसान गहरे संकट का सामना कर रहे हैं, आकांक्षाओं से भरे हमारे युवाओं को अवसर नहीं मिल रहे और हमारी अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर उसकी सामर्थ्य से कम है।”

पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण सच यह है कि इन सभी संकटों से पूरी तरह बचा जा सकता था लेकिन सरकार सिर्फ प्रचार में और विपक्षी को कुचलने में ही व्यस्त रही।

पूर्व प्रधानमंत्री के मुताबिक, मोदी सरकार की दो बड़ी भूल नोटबंदी और जीएसटी को जल्दबाजी में लागू करना है, जिनसे बचा सकता था। उन्होंने कहा, “मुझे यह देखकर दुख होता है कि जब कमियों पर ध्यान दिलाया जाता है तो कैसे इन सभी चुनौतियों से निपटने की बजाए सरकार का रवैया मतभेदों को दबाने का रहता है।”

आर्थिक नीतियों का लोगों के जीवन पर महत्त्वपूर्ण प्रभाव पड़ने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि जिनको निर्णय लेने का काम सौंपा गया है वह नीतियों और योजनाओं पर खास ध्यान दें और केवल कल्पना के आधार पर काम न करें।

उन्होंने स्पष्ट तौर पर मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि भारत एक जटिल और विविधता से भरा देश है और कोई एक व्यक्ति सारी अक्लमंदी का भंडार नहीं हो सकता। मनमोहन सिंह ने कहा कि हर बार जब भाजपा सरकार की किसी विनाशकारी नीति के बारे में सवाल पूछा जाता है तो हमें हर बार सुनने को मिलता है कि उनके इरादे नेक हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अपने इरादे नेक होने का दावा करती है लेकिन उनके इरादों से देश को भारी नुकसान हुआ है। पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, “विश्लेषण का अभाव भारत और हमारे सामूहिक भविष्य पर भारी पड़ रहा है।”

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के कार्यकाल में वृद्धि दर औसतन सात फीसदी थी। एक समय तो वैश्विक हालात में उतार चढ़ाव के बावजूद यह आठ फीसदी थी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान अंतरराष्ट्रीय माहौल अनुकूल है ओर तेल की कीमतें कम हैं फिर भी सब कुछ उलट है और जनता को लगातार नुकसान हो रहा है इसके बाबजूद भी सरकार इस पर ध्यान देना ही नही चाहती।

उन्होंने मोदी सरकार को हर मोर्चे पर फैल बताया और कहा कि कांग्रेस पुनः देश को पटरी पर ला सकती है।

✍ शिल्पी सिंह

60 साल में कांग्रेस ने ही देश को जीरो से हीरो बनाया :

हमारे मोदी जी हमेशा एक ही बात का रोना रोते है कि कांग्रेस ने 60 में क्या किया। आइये हम आपको बताते हैं कि कांग्रेस ने 60 में क्या किया है।

300 साल गुलामी की मार झेल रहा था हमारा भारत सब कुछ लूट कर अंग्रेजों ने देश कांग्रेस के हाथ मे दिया था। देश 1947 में आजाद हुआ तो इस देश में निर्माण के नाम पर सुई तक नहीं बनायीं जाती थी ! देश राजा-रजवाड़ों के झगडे झेल रहा था ! देश में बस गिने चुने गाँव थे जहाँ बिजली उपलब्ध थी !देश का खजाना खाली था और ऐसी बदतर हालत में कांग्रेस ने देश की सत्ता अपने हाथ में ली ! जिस 60 साल का रोना मोदी रोते रहते हैं उन 60 सालों में कांग्रेस ने हिंदुस्तान में विश्व की सबसे ताकत वाली सैन्य शक्ति तैयार की ! हजारों विमान लाखों टैंक और लाखों फैक्ट्रियां तथा लाखों गाँवों तक बिजली पहुंचाई !
इन्हीं 60 सालों में भारत दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान बनाया। भारत एशियाई खेलों की मेजबानी कर चुका था ! भारत में भाखड़ा और रिहंद जैसे बाँध बन चुके थे ! देश भामा न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर का उद्घाटन कर चुका था ! देश में तारापुर परमाणु बिज़ली घर शुरू हो चुका था ! देश में कई दर्जन AIIMS, IIT, IIMS और सैकड़ों विश्वविद्यालय खुल चुके थे ! आजादी से पहले भारत मे बहुत कुछ नही था।
पूरे राजस्थान में मात्र 20 महलों में फोन हुआ करता था ! किसी गाँव में नल नही थे और पूरे देश में सिर्फ 10 बाँध थे ! सेना की हालत भी ऐसे थी कि सीमा पर गिने चुने सैनिक थे और बस 4 विमान और 20 टैंक थे ! देश की सीमाओ का हाल ये था कि वो चारों दिशाओ से असुरक्षित और खुली थी ! शिक्षा और डिजिटल इंडियाः स्वतंत्रता के बाद से भारत अपने शिक्षा के क्षेत्र में लगातार विकास कर रहा है। भारत की वर्तमान साक्षरता दर 74.04% है। स्वतंत्रता के समय यह मात्र 12% थी। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार पुरुषों की साक्षरता दर 82.14% और महिलाओं की साक्षरता दर 65.46% है। इससे हमारे देश में हरित क्रांति आई, जिसके परिणामस्वरूप हमारे खाद्यान्न उत्पाद में चार गुना से भी अधिक की बढ़ोतरी हुई, हमने अपने दम पर अंतरिक्ष कार्यक्रमों में सफलता अर्जित की, महामरियों का उन्मूलन किया और आईटी क्षेत्र में अभूतपूर्व सफलता हासिल की।भारतीय इतिहास में महिलाओं की शक्तिः महिला राजनीतिज्ञों की सबसे अधिक संख्या भारत में है और यह दुनिया का ऐसा पहला देश बना जिसकी प्रमुख एक महिला रहीं – श्रीमति इंदिरा गांधी। यहाँ की पंचायतों में सबसे अधिक महिलाएं भी निर्वाचित हुईं। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष और नेता विपक्ष समेत भारत में महिलाओं ने कई उच्च सरकारी पदों पर काम किया है। पांच प्रमुख राज्यों में महिलाएं मुख्यमंत्री के पद पर अपनी सेवाएं दे चुकीं है। मतदान का अधिकारः भारत दुनिया का एक मात्र ऐसा देश है जिसने अपनी स्वतंत्रता के बाद से ही अपने प्रत्येक व्यस्क नागरिक को मतदान का अधिकार दिया था।
प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष के विविध कार्यक्रमः रक्षा तकनीक और अंतरिक्ष तकनीक पर करीब– करीब शून्य आत्मनिर्भरता के बावजूद, आज हम इस क्षेत्र के सबसे उन्नत राष्ट्रों में से एक हैं। वर्ष 1975 में भारत ने पहले अंतरिक्ष उपग्रह का डिजाइन तैयार किया था। इस उपग्रह का नाम महान भारतीय ज्योतिषाचार्य और गणितज्ञ आर्यभट्ट के नाम पर रखा गया था। इसके अलावा मंगल ग्रह की कक्षा में पहुंचने वाला भारत दुनिया का चौथा देश और अपने पहले ही प्रयास में सफल रहने वाला पहला देश बन चुका है। भारत ने अपने पहले ही प्रयास में चंद्रमा की पड़ताल के लिए भेजे जाने वाले चंद्रयान को लॉन्च करने में सफलता अर्जित की। भारतीय सशस्त्र बलः दुनिया में आज भारत चार बड़ी सैन्य शक्तियों में से एक है और इसके पास दनिया के अत्याधुनिक मिसाइल हैं।

आजादी के साथ-साथ हमारे देश को बंटवारे का दंश भी झेलना पड़ा जिसमें भारत का पूर्वी क्षेत्र का एक हिस्सा पाकिस्‍तान नाम से एक अलग देश बन गया. आजादी के इस यज्ञ में जिन महापूरुषों ने अपने प्राणों कृी आहुति दी वे इस बंटवारे से दुखी तो निश्‍चित होते होंगे तथा पुन: जन्‍म लेकर एक भारत की कल्‍पना करते होंगे क्‍योंकि जिस लाहौर की जेल में शहीद-ए-आजम भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव जैसे बलिदानियों को फांसी दी गई वह लाहौर अब पाकिस्‍तान में है। अब इन दोनों देशों को आजाद हुए सात दशक हो चले हैं और भारत विकास के कई पड़ाव पार कर चुका है. इसमें भारत ने बैलगाड़ी से लेकर एयर इंडिया तक का सफर तय किया है. नए नए आविष्‍कारों और तकनीकी विकास से भारत विश्‍व में अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल रहा है. भारत ने अपनी आजादी के उन मूल्‍यों को संजोये रखा है जिन मूल्‍यों से इसे स्‍वतंत्रता प्राप्‍त हुई है. इसीलिए आजादी का यह पावन दिन हर भारतीय के ह्रदय को राष्‍ट्र के प्रति अपार प्रेम बलिदान और शौर्यपूर्ण भावनाओं से भर देता है। आजादी के 70 साल बाद भी हमारे देश का नागरिक आजाद नहीं है। देश आजाद हो गया, लेकिन देशवासी अभी भी बेड़ियों के बन्धन में बन्धे हैं। ये बेड़ियां हैं अज्ञानता की, जातिवाद की, धर्म की,आरक्षण की, गरीबी की, सहनशीलता की,मिथ्या अवधारणाओं की आदि आदि। हर काम के एक नियम सिद्धांत और अधिकार अधिमान व्यवस्था होते हैं इन सब बातों के संबंध में जो निर्णय हो वह देश की जनता के स्वीकार्य हो और यह कांग्रेस ने समय समय पर हर समय अपने शासन में करके दिखाया है जिस में ना ही क्रोध था ना जथा ना ही धरम की राजनीति थी ना ही एक दुसरे से नफरत का व्यव्हार था ना ही मंहगाई ना ही विभीन्न तरह का टैक्स जैसे जी एस टी बैंक टैक्स ईत्यादी ना ही जुम्लेबाजी थी लोग संतुष्ट थे पवित्र लोकतंत्र गणतंत्र एकता और अखंड्ता थी यह सब कुछ कांग्रेस ने किया था।

✍ शिल्पी सिंह

कर्नाटक में सिद्धरमैया दूसरी बार बना सकते हैं रिकॉर्ड भाजपा को डरा रहा हार का खतरा :

कर्नाटक का चुनाव ऐसे दौर में पहुंच गया है जहां पर हर राजनीतिक दल अपने जीत के लिए एड़ी-चोटी का प्रयास कर रही है।

जहां कांग्रेस अपने अंतिम कुछ प्रदेश सरकार में से एक मजबूत प्रदेश सरकार को बचाने के लिए मेहनत कर रही है तो वहीं भाजपा अपने नारा कांग्रेस मुक्त भारत को साकार करने के लिए प्रयास में है।

कांग्रेस की तरफ से जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया मल्लिकार्जुन खड़गे प्रदेश अध्यक्ष जी परमेश्वर राम जी के शिवकुमार कांग्रेस के स्टार प्रचारक ज्योतिरादित्य सिंधिया राज बब्बर सहित कई दिग्गज नेता मैदान में हैं तो वहीं भाजपा के तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह येदुरप्पा रेडी ब्रदर्स सहित कई केंद्रीय मंत्री और अन्य प्रदेश सरकारों के मुख्यमंत्री जैसे योगी आदित्यनाथ आदि शामिल हैं।

यह चुनाव जैसे लग रहा है कि 2019 का दिशा तय करेगा उसी अंदाज में चुनाव लड़ा जा रहा है वैसे पिछले कुछ समय से देखा भी जा रहा है कि पिछले कई चुनाव से हर चुनाव को दोनों दल एकदम एड़ी चोटी का जोर लगा कर लड़ रही है।

बिहार दिल्ली और पंजाब के बाद शायद यह पहला ऐसा राज्य होगा जहां भाजपा पहले से उपस्थिति दर्ज कराने के बावजूद कांग्रेस से हार का खतरा को भाप रही है क्योंकि जिस तरह से सिद्धरमैया ने अपने 5 सालों का काम जनता के सामने रखा है और भाजपा नेताओं का जवाब आक्रमकता के साथ दिया है कहीं ना कहीं भाजपा को भी इससे हार का खतरा दिख रहा है।

नरेंद्र मोदी के हर जुमलों का जवाब जिस तरह सिद्धरमैया खुद सामने आकर दे रहे हैं उससे कहीं ना कहीं सिद्धरमैया अपना कर्नाटक का रिकॉर्ड सुधारना चाहते हैं जहां पर आज तक 40 सालों से कोई भी मुख्यमंत्री अपना कार्यकाल दोहरा नहीं पाया है सिद्धारमैया जिस जोश के साथ और जिस आक्रमकता के साथ आगे बढ़ रहे हैं उससे तो यही लगता है कि कर्नाटक का पिछले 40 सालों का रिकॉर्ड टूटेगा और सिद्धारमैया ऐसे मुख्यमंत्री बनेंगे 40 साल के बाद लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बन सकते हैं। जिस तरह से उन्होंने योगी आदित्यनाथ पर आक्रमण किया है और उन्हें वापस यूपी जाने के लिये मजबूर दिया है वो उनकी राजनीतिक कौशल को बताता है। वही अमित शाह सिद्धारमैया के सवालों का जवाब देने में भी लाचार और बेबस नजर आ रहे हैं। नरेंद्र मोदी का सिद्धारमैया के पास पहले से ही जवाब तैयार है उससे तो यही लग रहा है कि मानो भाजपा मैया के जाल में पूरी तरह से फंस चुकी है और इन सबके बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का कर्नाटक का 8 चरणों में आशीर्वाद यात्रा कहीं ना कहीं कांग्रेस को काफी फायदा दिला रहा है उन्होंने जिस तरह से क्षेत्र की जनता से खुद जाकर मिला है और किसानों और युवाओं को जिस ने विश्वास दिलाया है कि सरकार जो भारत में रोजगार देने के मामले में एक नंबर पर है वह अगले 5 सालों में और भी अधिक रोजगार आएगी तू ही उन्होंने किसानों से वादा किया है किसानों के लिए एक नया प्लान तैयार होगा जिससे पहले से किसानों को जो कांग्रेस की सरकार ने फायदा दिया है उसे और अधिक फायदा देखकर प्रदेश के किसानों को और मजबूत बनाया जाएगा महिला की सुरक्षा पर पहले से काम कर रहे कर्नाटक सरकार की नई मेनिफेस्टो में भी महिला सुरक्षा को लेकर काफी सतर्कता देखी गई है और उन्होंने लगभग योजना में महिलाओं को आगे किया है टिकट बंटवारे में भी जहां भाजपा ने महिलाओं को नजर अंदाज किया है वहीं कांग्रेस ने टिकट में भी महिलाओं को तरजीह अगर हम देखें तो कांग्रेस ने हर क्षेत्र में हर जाति के अनुसार अपने नेताओं को तैयार किया है वह कहीं ना कहीं कर्नाटक में कांग्रेस की मजबूती का एक रुप है भाजपा ने जिस तरह से दागी उम्मीदवारों को टिकट दिया है इसका खुलासा राहुल गांधी ने अपने ट्वीट के जरिए किया उसके बाद भाजपा काफी बैकफुट पर नजर आ रही है पहले ही यदुरप्पा जैसे भ्रष्ट नेता को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाने से राज्य भर में फजीहत झेल रही भाजपा रेडी ब्रदर्स जैसे प्रदेश के सबसे भ्रष्ट और गुंडा तत्व को टिकट देकर भाजपा ने अपने लिए गड्ढा खोद दिया है और जिससे यदुरप्पा ने सारा इल्जाम अमित शाह पर लगा दिया है इससे यह साफ है कि यदुरप्पा भी कहीं ना कहीं इन भ्रष्टाचारियों और गुंडाराज जो उन्होंने 2008 से 2013 में फैलाई थी उससे कहीं ना कहीं वह डरे हुए हैं। भाजपा द्वारा जारी घोषणा पत्र में जिस तरह से कांग्रेस के घोषणा पत्रों का ही कॉपी किया गया है उससे भाजपा ने कांग्रेस द्वारा जारी किए गए घोषणा पत्र को एकदम सही ठहराया है उस पर भी राहुल गांधी ने भाजपा के घोषणापत्र का मजाक बनाते हुए इसे बकवास करार दिया और कहा इसमें ऐसे घोषणा किए गए हैं जो भाजपा ने केंद्र में भी किया था मगर उसे अब तक पूरा नहीं कर पाया है 12 मई को जब कर्नाटक की जनता मतदान करेगी तो वह कहीं ना कहीं इन बातों को जरूर ध्यान रखेगी कि कैसे 2008 से 13 के बीच प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता की स्थिति उत्पन्न हुई थी और एक के बाद एक भाजपा का भ्रष्ट नेता जेल गया था और बार बार मुख्यमंत्री को बदलना पड़ा था वही 2013 से 2018 के बीच कैसे सिद्धरमैया ने प्रदेश को एक मजबूत सरकार दिया और मजबूत नेतृत्व में प्रदेश भर का विकास किया युवाओं को रोजगार दी महिलाओं को सुरक्षा दिया और शिक्षा की सबसे अच्छा व्यवस्था प्रदान किया वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिस तरह से प्रदेश की जनता को पुरानी बातों को भी याद दिलाया और बताया कि कैसे नरेंद्र मोदी झूठा आरोप लगाकर कहीं ना कहीं नाटक के गौरव को धूमिल करने के लिए और कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने के लिए झूठ बोल रहे हैं

✍ शिल्पी सिंह

जिन्ना की तस्वीर से लेके तारीफ तक पर हुआ विवाद :

आज का ब्लॉग मेरा मोहम्मद अली जिन्ना के ऊपर है,जो इस वक़्त बड़ी चर्चा में हैं :

सात दशक पहले मोहम्मद अली जिन्ना ने हमारे देश को दो टुकड़ों में बाट दिया था मगर उनके नाम पर मतों का विभाजन अब भी जारी है, कभी उनकी तारिफ के बहाने तो कभी तस्वीर के।

ताजा मामला तस्वीर से जुड़ा है जो अलीगढ़ मुस्लिम विश्विद्यालय में लगा हुआ है जिसे भाजापा,अखिल भरतीय विद्यार्थी परिषद वा हिन्दू संघटन हटाने की मांग कर रहे है।

जिन्ना पर ये ताजा विवाद एक पत्र के बाद गहराया था। वह पत्र जो अलीगढ़ के ही विधायक सतीश गौतम ने यूनिवर्सिटी के वाईस चासंलर तारिक मंसूर को लिखा था।

इस पत्र में उन्होंने लिखा, आज़ादी की लड़ाई में महात्मा गांधी औऱ नेहरू के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वालों में जिन्ना का नाम भी था। बीजेपी विधायक ने कहा, ‘जिन्ना को आतंकी नहीं कहूंगा लेकिन राष्ट्रविरोधी चिंतन का व्यक्ति जरूर कहूंगा। आतंकी इसलिए नहीं कहूंगा क्योंकि स्वतंत्रता आंदोलन में जिन्ना भी एक सहभागी के रूप में थे। जिन्ना बाद में पाकिस्तान चले गए। उन्होंने भारत को कभी अपना राष्ट्र नहीं माना। पाकिस्तान परस्त लोगों को भारत की धरती पर सम्मान नहीं मिलना चाहिए।’

ये बताना ज़रूरी है बंटवारे के बाद पाकिस्तान ने अपने पहले दो स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को ही मनाया था, लेकिन जिन्ना की मौत के बाद इसे 14 अगस्त को मनाया जाने लगा।

जिन्ना ने अपने इस भाषण के पहले हिस्से में उन सभी लोगों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने देश बनाने में बड़ी क़ुर्बानियां दीं और कहा कि पाकिस्तान हमेशा उनका एहसानमंद रहेगा।
मोहम्मद अली जिन्ना ने कहा कि भारत के मुसलमानों ने दुनिया को बता दिया है कि वे एक राष्ट्र हैं और उनकी मांग बिल्कुल जायज़ है जिससे इनकार नहीं किया जा सकता है.
पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना ने कहा कि हमें अपने व्यवहार और विचार से अल्पसंख्यकों को ये जता देना चाहिए कि जब तक वह वफादार नागरिकों की तरह अपनी जिम्मेदारियां निभाएंगे, उन्हें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।
उन्होंने कहा कि हम पाकिस्तान की सीमाओं में रहने वाले आज़ादी पसंद कबायलियों को भरोसा दिलाते हैं कि पाकिस्तान उनकी हिफ़ाज़त करेगा।
जिन्ना ने कहा कि हम गरिमा से जीना चाहते हैं और हमारी ख़्वाहिश है कि दूसरे भी ऐसे ही जियें।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सपा के नव निर्वाचित सांसद ने कहा कि बीजेपी जिन्ना के नाम पर राजनीति कर रही है। सपा सांसद निषाद ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी इस मुद्दे पर राजनीतिकरण कर रही है, और यह बेहद निंदाजनक है। महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू की तरह, जिन्ना ने भी स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान दिया।” उन्होंने कहा कि, “हिंदुओं की तरह, मुस्लिमों ने भी स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया और उनका योगदान अच्छी तरह से प्रलेखित है। बीजेपी ऐसे मुद्दों को उठाकर जाति और धर्म के आधार पर लोगों को विभाजित कर रही है। जब हम शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के बारे में बात करते हैं, तो हमें अशफाकुल्ला खान और वीर अब्दुल हमीद भी याद करते हैं जिन्होंने देश के लिए अपनी जान गवा दी। बीजेपी चाहती है कि लोग इस कारण में इनका योगदान भूल जाएं।”ऐसा करना गलत है बीजेपी हमेशा देश मे धर्म को लेके राजनीति करती है।

देश में सबसे पहले जिन्ना को जिस नेता ने मान्यता दी और उनकी कब्र पर फूल चढ़ाया, वे भारतीय जनता पार्टी के नेता और तत्कालीन गृह मंत्री लाल कृष्ण आडवाणी थे इसलिये पहले उनसे सवाल पूछा जाना चाहिये।

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में लगे जिन्ना की तस्वीर को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। यूनिवर्सिटी का माहौल खराब होते देख प्रसाशन ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी कैंपस की सारी इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। इसे फिलहाल 5 मई तक बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

जहाँ तक जिन्ना की तस्वीर का सवाल है तो पहली बात यह है कि जो मुसलमान जिन्ना को अपना नेता मानते थे वे 1947 में ही भारत छोड़कर पाकिस्तान चले गए। फिर आज मुसलमानों से पाकिस्तान और जिन्ना का हिसाब माँगना गलत है।

इस मामले में सबसे अहम बात यह है कि सावरकर के चेले जिन्ना के बहाने हिंदू-मुस्लिम के बँटवारे का खेल खेलना चाहते हैं। सावरकर और जिन्ना, दोनों नास्तिक थे और दोनों ने भारत के बँटवारे का समर्थन किया था। आज फिर सावरकर को मानने वाले लोग 1938 में लगी तस्वीर के नाम पर एएमयू और देश को बाँटना चाहते हैं। जिन्ना की तस्वीर एएमयू और आडवाणी का दिल, इन दोनों जगहों से हटनी चाहिए।

वैसे सावरकर की तस्वीर संसद के सेंट्रल हॉल में क्यों लगाई गई?

भाजपा ने जनता को डर दिखाया पाकिस्तान का और निशाना साधा अपने ही देश के कैंपसों पर। जेएनयू, बीएचयू, एचसीयू आदि पर हो रहे हमलों के बाद अब एएमयू के साथियों को लगातार परेशान करने की कोशिशें की जा रही हैं। अगर उन्हें लगता है कि ऐसा करके वे कैंपसों को चुप करा देंगे वो बहुत ग़लत सोच रहे हैं।
बात अगर केवल जिन्ना की तस्वीर की होती तो लोग उसे उठा कर कूड़ेदान में डाल देते किसी को आपत्ति नहीं होती मगर बात सिर्फ तस्वीर की नही है।

वैसे जिन्ना का तस्वीर हटाने के मांग करने वाले वही लोग है जो गांधी की हत्या करने वाली विचारधारा के नायक सावरकर को पूजता है और उसकी तस्वीर लोकतंत्र के मंदिर में लगाता है। गांधी के हत्यारों की पूजा करता है।

हम लोग न तो जिन्ना को स्वीकार सकते हैं और ना ही सावरकर को ये देश गांधी, पटेल,नेहरू,बोस,भगत,आजाद, कलाम और असफाकउल्लाह खान जैसे वीरो का है।

✍ शिल्पी सिंह

सिंधिया के नाम से भाजपा भयभीत, शिवराज को डराने लगा हार का खतरा :

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के द्वारा नई समीकरण के साथ जिस तरह से कमलनाथ को अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रचार समिति का अध्यक्ष और 4 नए कार्यकारी अध्यक्ष जिसमें जीतू पटवारी जैसे नाम शामिल हो जब से बनाया गया है तब से शायद भाजपा में एक नया हड़कंप मच गया है।

जिस कारण से कर्नाटक प्रचार छोड़ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी मध्य प्रदेश का दौरा करना पड़ा क्योंकि कहीं ना कहीं पार्टी में भी बगावत शुरू हो चुकी थी और शिवराज सरकार के मंत्री, विधायक और पार्टी के आला नेताओं में कहीं न कहीं मतभेद खुलकर सामने आ रहे थे जिसके बाद अमित शाह खुद मोर्चा संभालने मध्य प्रदेश पहुंचे जहां पर उन्होंने फिर से कांग्रेस पर झूठा आरोप प्रत्यारोप तो लगाया ही लेकिन साथ-साथ जिस तरह से उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया को अपने भाषणों में निशाने पर लिया उसने यह बात साफ कर दी कि इस बार भाजपा ने शिवराज बनाम सिंधिया की लड़ाई को मान लिया है और कहीं ना कहीं भाजपा को भी यह लग रहा है कि अगर कांग्रेस ने सिंधिया को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बनाया तो मध्यप्रदेश में कांग्रेस की जीत संभव हो सकती है।

जबसे ज्योतिरादित्य प्रचार समिति के अध्यक्ष बने हैं उनका तेवर भी कुछ अलग सा ही दिखने लगा है पहले अफवाह उड़ी कि वह पार्टी से नाराज चल रहे हैं लेकिन जिस तरह से उन्होंने कार्यभार संभालने के दिन भोपाल में रोड शो और उसके बाद अपने भाषण में अपना दमखम दिखाया उसके बाद से यह साफ हो गया कि ज्योतिरादित्य नाराज नहीं है बल्कि वह अपने इस नई जिम्मेदारी से काफी उत्साहित और काफी उर्जा पूर्ण है उन्होंने शिवराज सिंह को ट्विटर पर भी जवाब दिया और शिवराज सिंह के लगातार जवाब दे रहे हैं उसके बाद आखिरकार शिवराज सिंह को भी अपने ट्वीट के जरिए उनको हमला करना पड़ा और इसके बाद सिंधिया के समर्थकों ने जिस तरह से उनकी खिंचाई की और सिंधिया के जमीनी नेता होने का प्रमाण दिया उसके बाद शिवराज को भी कहीं ना कहीं अहसास हो गया है कि वह जो चौथी बार CM बनने का सपना देख रहे हैं वह सपना उनका पूरा नहीं हो सकेगा।

इसलिए आज से 2 दिन पहले एक सम्मेलन में शिवराज सिंह ने कहा भी था कि मैं तो इस कुर्सी से जा रहा हूं अब ना जाने कौन संभालेगा ये उनका मजाकिया अंदाज नहीं था बल्कि आगमी विधानसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश में जो उन्होंने कांग्रेस की लहर देखी है उसको देखते हुए उन्होंने कहा है।

सिंधिया के नाम से भाजपा में भय होना भी लाजमी है क्योंकि ज्योतिरादित्य सिंधिया ऐसे नेता माने जाते हैं जिनका मध्य प्रदेश के सभी भागों में प्रभाव है खास करके उनका गुना लोकसभा क्षेत्र के आसपास का क्षेत्र की जनता हमेशा समर्पित रहते हैं उससे जो हवा बनता है वह पूरे मध्यप्रदेश में सिंधिया को फायदा दे सकता है जिस कारण से सिंधिया ने मुंगावली और कोलारस में शिवराज को मात दी थी यही कारण है कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने अपना सारा मशीनरी सिंधिया को कहीं ना कहीं टारगेट करने के लिए लगा दिया है इसलिए अब भाजपा के सोशल मीडिया और भाजपा सरकार की गोदी मीडिया ज्योतिराज सिंधिया पर हमला करने में लग चुकी है।

भोपाल में किया गया विशाल रोड से उत्साहित कांग्रेस के नए अध्यक्ष माननीय कमलनाथ ने भी ऐलान कर दिया है शिवराज की सत्ता को फेकेंगे। उन्होंने कहा उनका सपना किसी पद पर आने का नहीं है बल्कि उनका एक ही लक्ष्य है कि वह शिवराज को सत्ता से उखाड़ देंगे क्योंकि शिवराज ने किसानों पर गोलियां चलाई नौजवानों की नौकरियां खाई और माताओं पर लाठी बरसाई हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता ऊर्जावान हैं और प्रदेश की जनता उनके साथ संकल्पित है। उन्होंने कहा प्रदेश की जनता का मन से स्पष्ट है कि आगमी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 150 सीटों के साथ जीतकर मध्यप्रदेश में एक नया सरकार बनाएगी जो सरकार युवाओं और किसानों की होगी।

अमित शाह के द्वारा जिस तरह से मध्यप्रदेश में जुमलेबाजी की गई और कहा गया कि प्रदेश में वह चौथी बार सरकार बनाने जा रहे हैं इसको कांग्रेस के दिग्गज नेता और विधानसभा के विपक्ष नेता अजय सिंह ने कोरी कल्पना कहा है और कहा है कि अमित शाह जी सपना देखना अब छोड़ दीजिए क्योंकि जनता जाग चुकी है युवाओं ने आप लोगों की जुमलेबाजी हवाबाजी और वादों का पुल देख लिया है अब वादों का पुल नहीं चलेगा अजय सिंह ने साफ तौर पर कहा है कि इस बार किसी व्यक्ति की नहीं किसी जाती कि नहीं किसी पार्टी की नहीं बल्कि मध्य प्रदेश की सरकार बनेगी जो मध्य प्रदेश की जनता की सरकार होगी जिसका नेतृत्व कांग्रेस करेगा और यह मध्य प्रदेश के करोड़ों मतदाताओं का सरकार होगा।

शिवराज को अगर किसी नाम से अभी सबसे ज्यादा डर लग रहा है तो वह कहीं ना कहीं सिंधिया का नाम है इसलिए वह अन्य नेताओं पर हमलावर ना होकर अधिकांश समय सिंधिया पर ही लगा रहे हैं और नरेंद्र मोदी ने भी ऐसा लगता है उन्हें साफ संदेश भिजवाया हो कि वह अन्य अन्य नेताओं पर समय ना बर्बाद कर ज्योतिरादित्य सिंधिया के पीछे दिमाग लगाएं और किसी न किसी तरह उनके बढ़ते कद को छोटा करने की कोशिश करें लेकिन सिंधिया अपने ही उमंग में अपने ही मस्त चाल में आगे बढ़ते जा रहे हैं कर्नाटक चुनाव के प्रचार में भी गरज कर आए है और फिर वह अब फिर मध्य प्रदेश के दौरे पर निकल रहे हैं और यह दौरा उनका धीरे-धीरे पूरे मध्यप्रदेश में फैलेगा और उन्होंने कहा है कि पार्टी चाहे CM उम्मीदवार किसी को भी बना दें लेकिन हमारा एक ही लक्ष्य होगा की मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार का निर्माण।

✍ शिल्पी सिंह

Lestest News