प्रयागराज में पीड़ितों से मिलकर प्रियंका गांधी ने क्यों कहा मैं खुद हिली हुई हूँ ! पढ़ें प्रियंका का पूरा बयान।

यूपी के प्रयागराज में गुरुवार को एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से हड़कंप मचा हुआ है. फाफामऊ में बेटा और बेटी समेत एक दम्पत्ति की बहुत ही बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।
इस घटना को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी हमलावर हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद ट्वीट कर कहा कि वह समता की लड़ाई के साथ हैं. वह देश के संविधान के साथ हैं।

प्रियंका गांधी ने आवाज बुलंद करते हुए कहा कि वह दलितों-वंचितों पर जुल्म के खिलाफ, न्याय की आवाज के साथ हैं। हत्या की घटना के बाद प्रियंका गांधी पीड़ित परिवार से मिलने प्रयागराज के फाफामऊ पहुंची. इस दौरान उन्होंने पीड़ितों का दर्द बांटने की कोशिश की।

इस दौरान प्रियंका ने मीडिया से बात करते हुए कहा मैं पूछना चाहती हूं कि इन्हें न्याय क्यों नहीं मिल रहा। जिस तरह ये घटना हुई है मैं उससे खुद हिली हुई हूं और परिवार दहशत में है। इन्हें पुलिस से सहयोग नहीं मिला है। ऐसी परिस्थिति को देखकर शासन और प्रशासन के लोग कैसे चुप रह सकते हैं? आज संविधान दिवस है और संविधान में लिखा है कि इस तरह के हादसे नहीं होने चाहिए,अगर होते हैं तो कार्रवाई होनी चाहिए। दलितों पर अत्याचार हो रहा है तो क्या सब ऐसे ही चुप बैठेंगे?

उधर गुस्साए परिवार ने शवों को सड़क पर रखकर अपना विरोध जताया. घटना की खबर मिलते ही पुलिस औ प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. काफी समझाने के बाद पुलिस अधिकारियों ने सड़क से जाम हटवाकर शवों को अंतिम संस्कार के लिए भिजवाया. मामला तूल पकड़ता देखकर DIG ने फाफामऊ इंस्पेक्टर राम केवल पटेल और सिपाही सुशील को सस्पेंड कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here