पूरे देश मे कांग्रेस लगातार अपने खोया जनाधार बढाने की कोशिश कर रहे है देश मे लोकसभा चुनाव मे मिली हार के बाद से कांग्रेस ने अपनी नीतियों मे बदलाव लाकर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओ को संगठन से जोडने का लक्ष्य या आधार बनाया उसी के अनुरुप हर राज्यों मे कांग्रेस कार्यकर्ताओ को कांग्रेस ज्वाइनिंग करवा रही है पिछले कुछ दिनो से लगातार पंजाब मे कांग्रेस से तमाम अन्य दलों से कार्यकर्ता जुड रहे हैं।
पंजाब में कांग्रेस सरकार की नीतियों से खुश होकर कई परिवार बसपा और अकाली दल छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गये हैं। यह सभी पंजाब सरकार की नीतियों से खुश थे इसी के साथ डॉ. राज कुमार हलका विधायक चब्बेवाल के कस्बों और गांवों में करवाए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित थे। जिसके चलते इन सभी ने कांग्रेस की सदस्यता ली है। कांग्रेस ने शामिल होने वाले परिवारों का स्वागत करते हुए डॉ. राज ने उन्हें सम्मानित भी किया।
आपको बता दें कि इस दौरान पंचायत मेंबर अवतार सिंह अपने साथी जोगिंदर सिंह, बलदेव सिंह, मनजीत सिंह, कशमीर सिंह, दलविंदर सिंह समेत अनेकों परिवार बसपा और अकाली दल को अलविदा कह कांग्रेस में शामिल हो गये। अवतार सिंह ने इस दौरान बताया कि उन्होंने आज तक कभी कांग्रेस को वोट या समर्थन नहीं किया लेकिन फिर भी डॉ. राज ने उनकी सोच को बदलकर रख दिया। जिसके चलते वह कांग्रेस में शामिल हो रहे है।