कांग्रेस पार्टी की युवा इकाई भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक अयोजित की गई जिसमें संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों ने कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी के लिए फिर से कांग्रेस के अध्यक्ष बनने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया।
दरसल 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी ने अपने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद 2 साल के समय बीत जाने के बाद भी कांग्रेस के पास पूर्णकालिक अध्यक्ष नही हैं। सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष के रूप में 2 साल से पार्टी का बागडोर संभाल रही हैं।
गौरतलब है कि लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए जद्दोजहेद चल रही है लेकिन कांग्रेस पार्टी का अगला अध्यक्ष कौन हो इसको लेकर अजमंजस बना हुआ है इसी बीच युवा कांग्रेस ने फिर एक बार राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर प्रस्ताव पारित किया है।
कांग्रेस के विभिन्न इकाई एवं प्रदेश संगठनों के द्वारा कुछ-कुछ दिनों पर पार्टी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी एक बार फिर राहुल गांधी को देने की मांग उठती रही है लेकिन अब तक इस दिशा में कार्य नही हुआ है।
लंबे समय बाद एक बार फिर अब भारतीय युवा कांग्रेस ने कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी को पुन:अध्यक्ष बनाने की मांग की है।
गौरतलब है कि यूथ कांग्रेस की दो दिवसीय इस मीटिंग में कई विषयों पर गहन चिंतन हुआ और लोगों ने कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। बैठक में वर्तमान समय में और आने वाले समय में पार्टी के समक्ष आने वालें चुनौतियों पर बात की गई। उनचुनौतियों पर कैसे सफलता प्राप्त की जा सकती है इस पर लोगों ने सुक्षाव दिया।
इस बैठक में युवा संगठन के प्रमुख कार्यक्रमों,आंतरिक चुनाव, सदस्यता अभियान, समेत सभी प्रमुख मुद्दों पर भी विचार विमर्श हुआ।
युवा संगठन ने देश में बेरोजगारी, मंहगाई, किसानों की समस्या, राष्ट्रीय सुरक्षा, देश की संपत्तियों को बेचने जैसे कई मुद्दों पर बात की और संगठन के लोगों ने इन मुद्दों पर भाजपा सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ने का ऐलान किया। संगठन के पदाधिकारियों ने इन जनविरोधी मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार को आने वाले दिनों में घेरने की भी बात कही।
बैठक की अध्यक्षता भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने और भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी और एआईसीसी सह सचिव कृष्णा अल्लावारू ने की।
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने संगठन के नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी जी को पुन: कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना चाहिए, इसके लिए बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी और एआईसीसी सह सचिव कृष्णा अल्लावारू बोले- युवा संगठन के कार्यकर्ता इस तानाशाह सरकार के खिलाफ आने वाले दिनों में संघर्ष करेंगे और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और राहुल गांधी का संदेश जन जन तक पहुंचाएंगे। एकमत होकर युवा संगठन के नेताओं ने राहुल गांधी को दोबरा कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग करते हुए प्रस्ताव पारित किया।