राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट के पार्टी से बगावत करने के बाद प्रदेश की राजनीति में हुई उथल-पुथल अब एक नई दिशा में मुड़ती हुई दिख रही है।
दरअसल सचिन पायलट ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात कर अपनी बात रखी है।
तीनों के बीच दो घंटे तक चर्चा हुई. मुलाकात के बाद राहुल और प्रियंका सोनिया से मिलने पहुंचे हैं।
पायलट की तीनों के साथ दो घंटे तक विभिन्न मसलों पर चर्चा हुईं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बैठक में सचिन पायलट ने कुछ मांगें रखी, लेकिन फिलहाल पायलट की रखी गई मांगों पर सहमति नहीं बनी हैं।
सचिन पायलट ग्रुप के सभी मांगों को लेकर पार्टी की तीन सदस्यीय कमेटी चर्चा करेगी एवं उस पर फैसला लेगी।
जब सचिन पायलट ने बगावत की थी, तब प्रियंका गांधी से उनकी कई बार फोन पर बात हुई थी और उन्होंने मसला सुलझाने की कोशिश की थी।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले सचिन पायलट के साथ करीब 22 विधायक थे। राज्य सरकार ने उनपर सरकार गिराने का आरोप लगाया था और राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया था। जिससे सचिन पायलट खासा नाराज हुए थे, उनकी बगावत के बाद ही कांग्रेस ने सचिन से उपमुख्यमंत्री-प्रदेश अध्यक्ष का पद छीन लिया था।
अब देखना दिलचस्प होगा की इस मुलाकात के बाद सियासत किस तरफ आगे बढ़ती है।