कांग्रेस की महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी अब उत्तर प्रदेश में काफी सक्रिय होती नजर आ रही हैं। पहले किसान पंचायतों के जरिए किसान वर्ग में अपनी पैठ बनाना और अब प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान एवं पुलिस अत्याचार के शिकार हुए निषाद परिवारों से मुलाकात करने के प्रियंका संत रविदास जयंती के अवसर पर 27 फरवरी को बनारस पहुंच रही हैं।
प्रियंका गांधी के आने की सूचना के साथ हीकांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तैयारियों शुरू कर दी हैं। वैसे 27 फरवरी को वाराणसी में रविदास जयंती पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी आएंगे।
।
।प्रियंका गांधी इस माह उत्तर प्रदेश के कई महत्वपूर्ण धार्मिक शहरों का दौरा कर पूजा-अर्चना में भा ली हैं। इसमें प्रयागराज में संगम स्नान और मथुरा में बांके बिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना शामिल है। अब वाराणसी आकर संत रविदास को नमन करेंगी। प्रियंका अपने दौरे के माध्यम से उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में होने वाले पंचायत चुनाव और विधान सभा चुनाव की तैयारी कर रही हैं।
रविदास जंयती यानी 27 फरवरी को प्रियंकागांधी सुबह 10 बजे बनारस आएंगी। वह सीरगोवर्धनपुर स्थित रविदास मंदिर में जयंती पर होने वाले पूजन और लंगर में भी शामिल होंगी।
उनके आने की सूचना पर जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता तैयारी में जुट गए हैं। संभव है कि वह पंचायत चुनाव के दृष्टिकोण से पार्टी के जमीनी हकीकत को परखने के लिए स्थानीय नेताओं के साथ बैठक भी करेंगी। यह जानकारी पूर्व विधायक अजय राय ने दी है।
प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव और विधान सभा चुनाव में कांग्रेस के लिए सही तरीके से वोट बैंक की तैयारी कर रही हैं। एक तरफ जहां प्रियंका लगातार उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाती रहीं है वहीं आम जनता मुददों को भी उठाने में पीछे नहीं है।
राजघाट स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर में 25 फरवरी से रविदास जयंती का शुभारंभ होगा, जो 28 फरवरी तक चलेगा।