पंजाब में आम आदमी पार्टी को फिर झटका लगा है दरसल जैसा पूर्व में भी कहा जा रहा था रायकोट से आम आदमी पार्टी के विधायक जगतार सिंह जग्गा कांग्रेस में शामिल होंगे आज उन्होंने अंततः कांग्रेस में शामिल गए। जगतार सिंह जग्गा ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की मौजुदगी में कांग्रेस का हाथ पकड़ा।
इस मौके मुख्यमंत्री चन्नी और नवजोत सिद्धू की तरफ से उनका स्वागत किया गया। मोगा में आयोजित एक सभा के दौरान उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली। जग्गा ने पिछले विधानसभा सत्र के दौरान ही संकेत दे दिया था कि वो कांग्रेस में शामिल होंगे।
गौरतलब है कि इससे पहले पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई थी जब आम आदमी पार्टी का एक विधायक जगतार सिंह जग्गा ने सदन की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा कर दी। विधानसभा की कार्यवाही के दौरान आम आदमी पार्टी के विधायक जगतार ने कांग्रेस में शामिल होने की बात कही और पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंंह सिद्धू के बगल में आकर बैठ गए थे।
पंजाब में लगातार आम आदमी पार्टी के विधायक कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं जिससे पंजाब आम आदमी पार्टी की मुश्किल कम नही हो रही है।

























