कांग्रेस में शामिल होकर पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं हरभजन सिंह, भज्जी ने की सिद्धू से मुलाकात !

भारतीय क्रिकेट टीम के सफल गेंदबाज हरभजन सिंह कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। पूर्व क्रिकेटर एवं पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने ट्विटर पर हरभजन के साथ एक तस्वीर शेयर की है। सिद्धू ने इस तस्वीर कैप्शन… भावनाओं से भरी तस्वीर लिखा है।

सोशल मीडिया पर वायरल इस तस्वीर से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। इससे हरभजन सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि हरभजन सिंह ने अभी इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है।

आपको बता दें कि पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव 2022 होने हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस हरभजन सिंह को किसी महत्वपूर्ण सीट से चुनाव लड़ा सकती है। इसके साथ ही हरभजन को स्टार प्रचारकों की लिस्ट में भी शामिल किया जा सकता है।

दरअसल, टीम इंडिया कि स्पिनर गेंदबाज हरभजन सिंह ने बुधवार को पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात की। चूंकि पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सरगर्मी तेज हैं, ऐसे में भज्जी सिद्धू की मुलाकात ने सियासी अटकलों को जन्म दे दिया है. माना जा रहा है कि भज्जी जल्द ही कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। भज्जी के कांग्रेस में शामिल होने के पीछे नवजोत सिंह सिद्धू का यह संकेत भी माना जा रहा है, जिसमें उन्होंने ट्विटर पर शेयर तस्वीर के साथ लिखा ”संभावनाओं से भरी तस्वीर.. चमकते सितारे भज्जी के साथ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here