कांग्रेस ने गोवा के लिए 8 उम्मीदवारों का किया ऐलान, कामत सहित इन दिग्गजों को मिला मौका !

कांग्रेस ने गोवा विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को अपने आठ उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिगम्बर कामत और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं। पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, कामत को मढ़गांव विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वह इसी सीट से वर्तमान में विधायक भी हैं

।इसके साथ ही, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं एलेक्सियो लॉरेंको को करटोरिम विधानसभा क्षेत्र और सुधीर कानोलकर को मापुसा विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है।

कांग्रेस राज्य में गोवा फॉरवर्ड पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी। राज्य की 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए अगले साल फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव होना है।

इस चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का मुकाबला कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप) और ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से है. टीएमसी राज्य में पहली बार हाथ आजमा रही है.

गोवा में 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी 36 सीटों पर चुनाव लड़ी थी. इसमें से 13 सीटों पर जीत दर्ज की. कांग्रेस 37 सीटों पर चुनाव लड़ी थी और 17 पर जीती. सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने के बावजूद कांग्रेस सरकार बनाने में असफल रही. राज्य में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को 21 सीटों की जरूरत होती है.

2017 के चुनाव में एनसीपी ने एक सीट पर जीत हासिल की थी. निर्दलीय ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की. GFP और MGP ने तीन-तीन सीटों पर जीत दर्ज की. गोवा में आगामी चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस और MGP ने गठबंधन किया है। जबकि GFP ने कांग्रेस का साथ दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here