देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की तरफ से महिला मैराथन के माध्यम से उत्तर प्रदेश के महिला वर्ग को साधने की कोशिश की गई। पिछले दिनों कई जिलों में हुई मैराथन दौड़ के बीच बरेली जिले में हुई मैराथन में उम्मीदों से अधिक भीड़ आ गई जिस कारण लड़कियों के बीच थोड़ा भगदड़ जैसी स्थिति भी देखने को मिली मगर कोई बड़ी घटना नही हुई।
दरअसल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी की ओर से दिए गए नारे मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं के अंतर्गत इस मैराथन का आयोजन किया गया था।
इस मैराथन के वीडियो भी सामने आए हैं. इनमें देखा जा सकता है कि काफी अधिक संख्या में छात्राएं इस मैराथन में हिस्सा ले रही थीं. तभी दौड़ते वक्त कुछ छात्राएं गिर जाती हैं. इसके बाद उनसे टकराकर के कई छात्राएं उनके ऊपर गिर जाती हैं. इसके बाद आयोजनकर्ता छात्राओं की मदद से बच्चियों को उठाते हैं. बताया जा रहा है कि कुछ छात्राओं को हल्की चोटें भी आई हैं.
जिस प्रकार से ये भीड़ आई उससे स्पष्ट है कि लड़कियों के बीच कांग्रेस की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। जो कि प्रियंका गांधी के मेहनत का नतीजा है।
दरअसल, प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश चुनाव में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ाने पर जोर दे रही हैं. उन्होंने इस चुनाव में महिलाओं को 40% टिकट देने का वादा किया है. इसके अलावा लड़कियों को स्कूटी, मोबाइल समेत तमाम वादे किए हैं. वे राज्य के अलग अलग हिस्सों में महिलाओं तक पहुंचने के लिए तमाम कार्यक्रमों में हिस्सा ले रही हैं.

























