5 राज्यो में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है ऐसे में सभी दल अब पूरी तरह चुनावी मोड में आ चुकी है। हर दल अपने जीत के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।
ऐसे में गोवा में विपक्षी पार्टी कांग्रेस सत्ता में वापसी के लिए इस बार पूरा जोड़ लगा रही है। ऐसे में कांग्रेस को आज सफलता मिली है क्योंकि निर्दलीय विधायक प्रसाद गांवकर ने आज कांग्रेस की सदस्यता ले ली।
सदस्यता लेने से पहले उन्होंने गोवा विधानसभा के सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। चुनाव से करीब एक महीना पहले आज उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के साथ ही 40 सदस्यीय सदन में सदस्यों की संख्या घटकर 33 हो गई है। प्रसाद गोवा के सांगुम क्षेत्र से विधायक थे।
उन्होंने कहा, ‘‘मैंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. मैं सांगुम निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए जल्द ही कांग्रेस पार्टी में शामिल होऊंगा.’’
जिसके बाद उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सभी नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ले ली।
गोवा के पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 17 सीटें जीतीं थी और सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी मगर नेताओ के बार बार पार्टी छोड़ने के कारण अब यह केवल दो सीटों पर सिमट गई है। तटीय राज्य में विधानसभा चुनाव 14 फरवरी को होने है। राज्य में 11 लाख योग्य मतदाता हैं।

























