गोवा विधानसभा चुनाव के कांग्रेस उम्मीदवारों की एक और लिस्ट हुई जारी…..देखें किसे कहाँ से मिला मौका !!

चुनाव आयोग ने पांच राज्‍यों में होने वाले विधानसभा चुनावों का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग की इस घोषणा के बाद गोवा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 7 उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट जारी कर दी है।

पार्टी ने रविवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। राज्य विधानसभा की 40 सीटों पर 14 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए जारी इस सूची में सात प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई है। पार्टी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की एक बैठक के बाद उम्मीदवारों के नाम को अंतिम रूप दिया गया। बयान में कहा गया कि समिति की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने की।

गोवा के परनिम विधानसभा सीट से कांग्रेस ने जितेंद्र गाओनकर, सेंट क्रूज से रेडोल्‍फ लूईस फर्नाडिस, कूंबारजुआ राजेश फेलडिसाई, वाल्‍पोई से मनीषा, डबोलिम से कैप्‍टन विरियाटो फर्नाडिंस, कोरटालिम और नवेलिम से क्रमश: ओलेशियो सिमोस और ऐवरटानो फर्टाडो को चुनावी मैदान में उतारा है।

इस तरह कांग्रेस पार्टी 40 विधानसभा सीटों के लिए 17 उम्मीदवारों का चयन कर चुकी है।

गोवा की 40 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में चुनाव होंगे। 14 फरवरी को गोवा में मतदान होंगे जबकि 10 मार्च को नतीजे आएंगे। 21 जनवरी को नामांकन शुरू हो जाएंगे। 28 जनवरी को नामांकन की आखिरी तारीख होगी। कोविड-19 महामारी को देखते हुए चुनाव आयोग ने इस बार सख्त प्रोटोकॉल तैयार किए हैं। इसके अनुसार, 15 जनवरी तक किसी भी रैली, रोड शो और पदयात्रा की इजाजत नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here