छत्तीसगढ़ में नही पड़ा आर्थिक मंदी का असर , कांग्रेस सरकार की योजना से हुआ फायदा

देश मे बढ़ रहे आर्थिक मंदी के कारण हर क्षेत्र में गिरावट हो रही है मगर छत्तीसगढ़ में ऐसा नही हुआ है जिस कारण प्रदेश सरकार और कांग्रेस अपनी पीठ थपथपा रही है।  पूरे देश मे बदहाल हो रहे ऑटो सेक्टर के लिए छत्तीसगढ़ में राहत है क्योंकि यहां मांग में गिरावट नही हुई है।  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसको लेकर एक सेमिनार में कहा।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक सेमीनार को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कई मुद्दों पर बात की. मंदी के सकंट पर बात करते हुए सीएम ने कहा कि देशभर में जहां मंदी आई है, ऑटोमोबाइल सेक्टर में गिरावट आई है वहीं छत्तीसगढ़ में 25 फीसदी मार्केट बढ़ा है, क्योँकि हमने किसानों के जेब में पैसा डाला था।

छत्तीसगढ़ में आर्थिक मंदी नही पड़ने के लिए कांग्रेस कर्जा माफी और समर्थन मूल्य में इजाफा जैसे योजना को इसका कारण बता रही है।

अपनी भाषण में CM ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में बात करते हुए कहा कि गांधी के बारे में सभी ने भाषण दिया, लेकिन उनके बारे में इतना कुछ है कि कभी पूरा नहीं हो सकता.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगे कहा कि गांधी ने सत्याग्रह का मार्ग दिखाया, इतिहास गवाह है कि एक तरफ 33 करोड़ लोगों का नेतृत्व गांधी कर रहे थे और दूसरी तरफ अंग्रेजों का बड़ा साम्राज्य. अहिंसा, उपवास के दम पर उन्होंने लड़ाई लड़ी और देश को आजाद कराया. आज हिंसा का वातावरण तैयार किया जा रहा है और सारे लोग भयभीत हैं।

बघेल ने साथ ही अपनी स्पीच में कहा कि आज हिन्दू, मुस्लिम, पत्रकार, डाक्टर, वकील सभी सुरक्षा मांग रहे हैं. नेता सुरक्षा मांग रहे, उनकी श्रेणी बंटी हुई है. मैं पूछना चाहता हूं कि सबको किस से भय है? सच को सच कहने की ताकत कितने लोगों में है? सच को सच कहने, गलत का प्रतिरोध करने की ताकत आपमें होनी चाहिए।

गांधी और नेहरू की विचारधारा पर बोलते हुए सीएम ने कहा कि गांधी को बदनाम करने और नेहरू की विचारधारा खत्म करने की साजिश हो रही है. गांधी ने हिंदी भाषा के लिए एक होने का प्रचार किया. पहले अंग्रेजों के गुलाम थे अब देश में ही गुलाम हो जाएंगे. आप असमर्थ होंगे तो देशद्रोही कहलाए जाएंगे. नेता के बारे में बोलेंगे तो धर्म विरोधी कहलाएंगे।

Cm बघेल ने गाँधी-नेहरू पर बोलने के साथ साथ अपने सरकार के योजना से छत्तीसगढ़ में हो रहे विकास और सुधार के बारे में भी जनता को बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here