महाराष्ट्र में कांग्रेस इन तीन मुद्दों के साथ सत्ता में करना चाहती है वापसी

महाराष्ट्र में में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जो घोषणा पत्र जारी किया है उसके तीन मुद्दे काफी ज्यादा प्रभावी हैं। इन्ही मुद्दों के सहारे कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी को घेरने जा रही है। महाराष्ट्र में एनसीपी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही कांग्रेस अब अपने घोषणा पत्र को जनता तक पहुंचाने में लगी हुई है ताकि कांग्रेस द्वारा जारी की गई घोषणापत्र में दिए गए मुद्दों से प्रभावित होकर जनता अधिक से अधिक वोट कांग्रेस को दें और जिससे पार्टी बीजेपी को पटखनी देने में कामयाब हो सके। घोषणा पत्र में कांग्रेस ने यूं तो कई मुद्दों को दिया है मगर इस घोषणा पत्र के 3 मुद्दे जनता के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं और इसे काफी प्रभावकारी भी माना जा रहा है। आइये कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के इन तीन मुद्दों पर हम एक नजर डालते हैं।

पहला मुद्दा है किसानों का :

कांग्रेस-एनसीपी के घोषणापत्र में पहला ऐलान किसानों की कर्जमाफी से जुड़ा हुआ है। पार्टी ने ऐलान किया है कि कृषि को सम्मानजनक पेशा बनाएंगे। इसी वजह से शुरुआत के 4 माह का कर्ज माफ करने की घोषणा कर दी है।

दूसरा मुद्दा है युवाओ का

कांग्रेस पार्टी ने दूसरा ऐलान भी धमाकेदार किया है। इस ऐलान के साथ ही पार्टी ने चुनाव में युवाओं के वोटों पर निशाना साधा है। दूसरी घोषणा के तहत कांग्रेस ने युवाओं को नौकरियों में आरक्षण देने का वादा कर दिया है। पार्टी ने ऐलान किया है कि अगर कांग्रेस की सरकार आई तो वो निजी नौकरियों में 80 फीसदी आरक्षण मुहैया करवाएंगे।

तीसरा मुद्दा है बेरोजगारों का :

कांग्रेस ने महाराष्ट्र चुनाव जीतने के लिए तीसरा ऐलान भी बहुत खास किया है। इस तीसरी घोषणा के जरिए पार्टी ने बेरोजगारों के वोट हासिल करने की योजना बनाई है। कांग्रेस ने तीसरे ऐलान के तहत बेरोजगारों को पांच हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता देने का ऐलान कर दिया है।

इसके अलावा कांग्रेस ने बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए कई और मुद्दों को अपने घोषणापत्र में शामिल किया है। पार्टी इन मुद्दों के जरिए 5 साल बाद पुनः सत्ता में वापसी करने का प्रयास कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here