छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस विपदाकाल मे अन्य प्रदेशों से काफी बेहतर काम किया है उन्होने अन्य प्रदेशों के लिये खुद की नीतियों को आदर्श मॉडल के रुप मे साबित किया है बघेल सरकार के प्रयासों से आज छत्तीसगढ़ कोरोना की जंग धीरे धीरे जीत रहा हैं।
एक तरफ बिहार मप्र तथा यूपी मे क्वांरटाइन सेंटर जर्जर हालात मे है पिछले दिनो खबर थी कि मप्र के गुना मे सुलभ शौचालय मे क्वांरटाइन कर रखा है वही बिहार व यूपी से खबरे आती है कि खाने मे कभी मेढक मिलता है तो कभी बिच्छू लेकिन छत्तीसगढ़ इन सबसे अलग एक बेहतर व्यवस्था क्वांरटाइन मे रह रहे लोगो को दे रहा है जो पूरे देश भर मे मिसाल बन रहा हैं।
अब जानते है कि छत्तीसगढ़ मे क्वांरटाइन सेंटर मे क्या है अन्य प्रदेशों से भिन्न?
- छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के 20,000 से ज्यादा क्वांरटाइन क्षेत्र मे रहे लोगो के मनोरंजन की व्यवस्था कर रही है।
- क्वांरटाइन सेंटरो में भोजना के साथ साथ दवा पानी की भी बेहतर व्यवस्था है
-वही सेंटर मे रह रहे लोगो के लिये प्रतिदिन योगा व प्राणायाम भी करवाये जा रहे हैं।
कुल मिलाकर हम समझ सकते है कि छत्तीसगढ़ के क्वांरटाइन सेंटर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल घर जैसा माहौल बनाना चाहते है यही कारण है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार क्वांरटाइन व्यवस्था को लेकर समय समय पर जायजा लेती रहती है तथा पूरी कैबिनेट इसकी व्यवस्था को लेकर काफी गंभीर रहती हैं।































































