उत्तर प्रदेश सहित 5 राज्यो के विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारी में लग गई है ऐसे में लगातार बयानबाजी, आरोप-प्रत्यारोप, नेताओं का दल-बदल हो रहा है।
इस बीच उत्तर प्रदेश भारतीय राजनीति की सबसे प्रमुख परिवार गांधी परिवार के तीन शख्सियत लगातार एक दूसरे के बातों को समर्थन दे रहे हैं जो बेहद ही आश्चर्य है क्योंकि इन तीन नामो में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी के साथ-साथ बीजेपी सासंद वरुण गांधी का भी नाम है।
गौरतलब है कि बीजेपी में होने के बाबजूद वरुण अपने भाई राहुल गांधी के द्वारा उठाए जा रहे मामलों में अपनी सहमति व्यक्त कर रहे हैं और प्रियंका गांधी की कई बात भी वरुण जैसी ही सुनने को मिल रही है।
किसान आंदोलन हो, महंगाई हो, बेरोजगारी हो या फिर गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को निष्कासित करना हो वरुण गांधी अपने पार्टी के विपरीत जाकर राहुल-प्रियंका के बातों को समर्थन करते हुए नजर आ रहे हैं।
जिस दिन प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को निष्कासित करने की अपील की उसी दिन वरुण ने भी पत्र लिखकर प्रियंका के मांगो को दोहरा दिया।
राहुल गांधी जब रोजगार को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है।
तो वरुण ने भी रोजगार को लेकर बीजेपी सरकार को घेरकर फिर से राहुल की बातों का समर्थन कर दिया।
उत्तर प्रदेश TET के परीक्षा के प्रश्नपत्र के लीक होने पर प्रियंका के बातों को समर्थन देते हुए वरुण ने अपने ही सरकार को निशाने पर ले लिया।
ऐसे में अब राजनीतिक गलियारों में ये चर्चा का विषय बना हुआ है कि क्या वरुण गांधी बीजेपी को जल्द ही बड़ा झटका दे सकते हैं।