कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव का दौर चल रहा है। ऐसे में केरल, तेलंगाना, पंजाब और उत्तराखंड के बाद अब असम में भी कांग्रेस ने बदलाव किया है।
कांग्रेस ने तीन अन्य कार्यकारी अध्यक्षों के सतज भूपेन बोरा को अपनी असम इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया।
पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भूपेन बोरा को असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही राणा गोस्वामी, कर्मालाख्या डे पुरकायस्थ और जाकिर हुसैन सिदकर को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया।
भूपेन बोरा ने रिपुन बोरा का स्थान लिया है। कुछ महीने पहले हुए असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद प्रदेश संगठन में यह बदलाव किया गया है।
चुनाव के बाद से ही इस बात की चर्चा थी कि प्रदेश कमेटी में बदलाव सम्भव है।
भूपेन बोरा और गोस्वामी इससे पहले अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव की भूमिका निभा रहे थे। उन्हें इस जिम्मेदारी से मुक्त किया गया है।
































































