नागरिकता संशोधन कानून एवं एनआरसी को लेकर देश में चल रहे गतिरोध के बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार पर हमला बोला है और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से अपील किया कि वो जनता के बीच जाएं।
सोनिया ने कहा कि सीएए-एनआरसी के नाम पर भाजपा देश में भ्रम फैला रही है। इसलिए कांग्रेस के पदाधिकारी जनता के बीच जाकर उन्हें सच की जानकारी दें साथ ही सोनिया ने कहा कि सभी लोग बड़े मुद्दों के साथ ही छोटे मुद्दों को भी उठाएं। कांग्रेसी शांत होकर न बैठें। आम जनता के साथ मिलकर अन्याय के खिलाफ संघर्ष करें।
पूर्वी-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिला-शहर इकाई के अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों से सोनिया ने कहा है कि प्रशिक्षण में जो जानकारी दी जाए, उस पर हर हाल में अमल किया जाए।
देश में बेरोजगारी बढ़ी है। किसानों की हालत खराब है। विकास कार्य ठप हैं। इसलिए सभी लोग अपने जिलों में किसानों के मुद्दे और बेरोजगारी की समस्या को लेकर आवाज उठाएं। उन्होंने कहा कि धान और गन्ने के लागत मूल्य में बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर अपने-अपने जिलों में किसानों के साथ मिलकर आवाज उठाएं। सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। हम सबको इसका तीखा विरोध करना चाहिए।
सोनिया ने कहा कि भाजपा देश में भ्रम फैला रही है। इसलिए जनता को सच्चाई बताने के लिए उनके बीच जाएं। किसानों की समस्याएं और बेरोजगारी का मुद्दा उठाएं।
प्रशिक्षण के दौरान सोनिया गांधी ने सभी जिला-शहर इकाई के अध्यक्षों से वहां की मौजूदा राजनीति, मुद्दों आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा भी मौजूद रहीं। प्रियंका वाड्रा ने भी पूर्वी-पश्चिमी प्रदेश के जिलों के जिला-शहर इकाई के अध्यक्षों से मुलाकात की और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि मेहनत करके ही कामयाबी की बुलंदियां छूईं जा सकती हैं।
सोनिया-प्रियंका ने स्पष्ट शब्दों में कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर मेहनत करने कहा और सरकार को निशाने पर लिया।