उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली हार के बावजूद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी यूपी से अपना ध्यान हटाने वाली नहीं हैं। देश की प्रतिष्ठित मीडिया हाउस के मुताबिक प्रियंका गांधी ने अभी से ही 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं
सूत्रों की मानें तो प्रियंका गांधी ने रविवार को हुई कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में उत्तर प्रदेश में मिली हार की वजह का आकलन तो दिया मगर वो कार्यसमिति की बैठक से पहले ही यूपी को लेकर घंटों बैठक करके आईं थी. सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी ने इस बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए ब्लू प्रिंट भी तैयार किया है.
सूत्रों के मुताबिक विधानसभा चुनाव में हार की समीक्षा और संगठन में कुछ अहम बदलाव समेत भविष्य की रणनीति बनाने के लिए प्रियंका जल्दी ही उत्तर प्रदेश का दौरा भी कर सकती हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में बड़े पैमाने पर फेरबदल भी किए जाएंगे।
सूत्रों के मुताबिक लोकसभा चुनाव की तैयारियों में अब कांग्रेस खास फोकस दलित, ब्राहमण, युवा वर्ग और मुसलिम समुदाय पर देगी. महिलाओं के प्रति प्रियंका गांधी की मुहिम साथ ही चलती रहेगी. गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव से सबक लेकर लोकसभा चुनाव के परिप्रेक्ष्य में ब्राह्मण समुदाय को साथ लाने की रणनीति खासी अहम साबित हो सकती है।



























































