कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक थॉमस का निधन, राहुल गांधी ने आज के सभी कार्यक्रम को किया रद्द

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विधायक पीटी थॉमस का बुधवार को तमिलनाडु के एक अस्पताल में निधन हो गया।वह 71 वर्ष के थे। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि थॉमस का निधन सुबह वेल्लोर के क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज में हुआ। उनका अग्न्याशय संबंधी बीमारी का इलाज चल रहा था। थॉमस के निधन पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी।

राहुल ने थॉमस के निधन के कारण आज के अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया।

थॉमस, इस साल अप्रैल में लगातार दूसरी बार थ्रीक्काकारा विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। 2009 से 2014 तक वह इडुक्की निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सांसद भी रहे। वह केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के कार्यकारी अध्यक्ष थे।

थॉमस का जन्म 1950 में हुआ था। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत केरल छात्र संघ (KSU) के एक कार्यकर्ता के रूप में की। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में केएसयू, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई पदों पर सेवाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here