
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के गृह क्षेत्र झालावाड़ की एकमात्र गर्ल्स कॉलेज में एनएसयूआई ने लगातार सातवीं बार जीत हासिल की है. राजकीय कन्या महाविद्यालय झालावाड़ में एनएसयूआई की पूरे पैनल ने बड़ी जीत हासिल की है. अध्यक्ष पद पर विजय कुंवर राठौड़ ने 206 मतों से, उपाध्यक्ष पद पर रीना कुमारी 192 वोटों से और शिल्पा मीना ने 186 मतों से जीती हैं. वहीं, संयुक्त सचिव पद पर राधा मेघवाल निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं.
प्रदेश भर मे जिस प्रकार से आज NSUI के पक्ष मे परिणाम आये है वो बताते है कि छात्रशक्ति का विश्वास NSUI पर है जो छात्र शक्ति के सशक्तिकरण व कैंपस मे उचित सकारात्मक विजन लेकर काम करती है
आपको बता दे कि झालावाड में लगातार सातवी बार एबीवीपी को मात खानी पडी है वही एनएसयुआई ने लगातार सातवी बार जीत का परचम फहराया है इस जीत के बाद कार्यकर्ता काफी उत्साहित है NSUI ने झालावाड ही नही बल्कि पूरे राज्य मे ऐतिहासिक जीत दर्ज की है
राजस्थान विश्वविद्यालय मे निर्दलीय अध्यक्ष तो उपाध्यक्ष व महासचिव पद पर nsui ने जीत हासिल की वही JNVU मे भी महासचिव पद पर कांग्रेस समर्थित NSUI को सफलता मिली है इसके साथ ही बाडमेर सांचौर जालोर मे भी NSUI ने ABVP को पछाडने का काम किया है



























































