AAP को पंजाब में एक और झटका, MLA बलदेव सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा, कांग्रेस में शामिल होंगे बलदेव!

पंजाब में विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी को एक और झटका लगा है।

जैतों से आम आदमी पार्टी के विधायक (एम.एल.ए.) मास्टर बलदेव सिंह ने व्यक्तिगत कारण बताते हुए अपने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। मगर चर्चा है कि बलदेव सिंह कांग्रेस के सम्पर्क में हैं और जल्द ही वो कांग्रेस की सदस्यता लेंगे।

चुनावों से कुछ दिन पहले ही मास्टर बलदेव सिंह द्वारा लिया गया यह फैसला आम आदमी पार्टी के लिए बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है। एक तरफ जहां आम आदमी पार्टी राज्य में अपने आपको सक्रिय करने में जुटी हुई है, वहीं दूसरी तरफ इस पार्टी के कई विधायक या तो पार्टी छोड चुके हैं या फिर किसी अन्य पार्टी में शामिल हो गए हैं, जिससे राज्य में आम आदमी पार्टी की स्थिति काफी खऱाब हो सकती है।

मास्टर बलदेव सिंह ने आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और पंजाब प्रधान भगवंत मान को पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने पार्टी की प्राथमिक मैंबरशिप और सभी पदों से इस्तीफा देने की बात कही है। मास्टर बलदेव सिंह ने कहा कि वह अपने कुछ निजी कारणों से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस्तीफा तुरंत मंजूर किया जाए। मास्टर बलदेव सिंह 2017 में जैतो विधानसभा हलके से आम आदमी पार्टी की टिकट और विधायक चुने गए थे।

एक के बाद एक विधायक का आप छोड़कर कांग्रेस में जाने से राज्य की राजनीतिक स्थिति पूरी तरह से बदल गई है और आप पूरी तरह से पिछड़ते हुए नजर आ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here