बॉलीवुड के महानायक ने दिखाया बड़ा दिल ” 2100 किसानों का कर्ज अमिताभ ने खुद चुकाया”

फिल्मी जगत के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन ने बिहार के 2100 किसानों का कर्ज चुकाकर उनकी मदद की है। अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक और बेटी श्वेता ने किसानों को चैक दिए। 76 साल के अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर इसकी जानकारी दी है।

बच्चन ने लिखा कि वादा पूरा किया गया। बिहार के जिन किसानों का लोन बकाया था, उनमें से 2100 किसानों को चुना गया और ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) के साथ उनके लोन को चुकाया गया। बच्चन ने किसानों की मदद का वादा किया था।

कुछ किसानों को मुंबई में अमिताभ बच्चन के बंगले पर भी बुलाया गया। यहां अभिषेक बच्चन और श्वेता के हाथों चेक ये किसानों को चैक दिया गया।

अमिताभ ने इसको लेकर लिखा कि वो किसान जो अपना कर्ज नहीं चुका पा रहे हैं ये उनकी मदद के लिए एक छोटी सी कोशिश है।

अमिताभ बच्चन ने पिछले साल अक्टूबर में उत्तर प्रदेश के 1348 किसानों का कर्ज चुकाया था। इस लोन की कुल रकम 4.05 करोड़ बताई गई थी। बिग बी ने इसके लिए बैंक ऑफ इंडिया से वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) प्लान की डील कर सारे किसानों का कर्ज एक बार में चुका दिया था। इससे पहले वह महाराष्ट्र के 350 किसानों का कर्ज भी चुका चुके हैं। अमिताभ बच्चन ने पुलवामा हमले में शहीद हुए परिजनों को भी आर्थिक मदद की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here