कांग्रेस को महाराष्ट्र में लगा झटका मगर दिल्ली के बाद हरियाणा में भी हो सकता है फायदा

महाराष्ट्र , दिल्ली और हरियाणा में चुनाव इसी साल होना है ऐसे में नेताओ का पार्टी बदलने और पार्टी छोड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। कांग्रेस को महाराष्ट्र में झटका लगा तो दिल्ली के बाद हरियाणा में फायदा हो सकता है।

महाराष्ट्र में कांग्रेस बड़ा झटका लगा। लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी में शामिल हुईं मशहूर अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया। उन्होंने पार्टी में गुटबाजी का आरोप लगाने के बाद इस्तीफा दे दिया। उर्मिला के फैसले से पार्टी को बड़ा झटका लगा।

हालाँकि, सोनिया गाँधी को उनके जाते ही एक बहुत अच्छी खबर मिली है। दरसल हरियाणा का एक दिग्गज नेता कांग्रेस में शामिल हो सकता है।

उर्मिला पांच महीने पहले कांग्रेस में शामिल हुई थी और पार्टी ने उन्हें मुंबई उत्तर से टिकट दिया। माना जाता है कि की इसी सीट से प्रियंका चतुर्वेदी भी टिकट मांग रही थीं। हालांकि प्रियंका के नाराजगी के बावजूद पार्टी ने उर्मिला को टिकट दिया जिसके कारण ही प्रियंका ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया था। मगर इस चुनाव में उर्मिला भाजपा उम्मीदवार से हार गईं। उन्होंने पार्टी के विभाजन और उपेक्षा का आरोप लगाते हुए मंगलवार को इस्तीफा दे दिया।

उर्मिला के जाने के बाद पार्टी के लिए अच्छी खबर यह है कि इंडियन नेशनल लोकदल के उपाध्यक्ष और दिग्गज नेता अशोक अरोड़ा ने अपनी पार्टी छोड़ दी है। वे अब कांग्रेस में आ सकते हैं। उनके कांग्रेस में आने से पार्टी को बड़ी राहत मिल सकती है क्योंकि अशोक का हरियाणा में बड़ा नाम है और वहां विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

इससे पहले दिल्ली में कांग्रेस को तब बड़ा फायदा हुआ था जब आम आदमी पार्टी की विधायक और दिल्ली की मशहूर महिला नेता अलका लांबा कांग्रेस में शामिल हो गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here