उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ भाजपा की मुश्किल कम होती नही दिख रही है। बीजेपी को।प्रदेश में एक के बाद एक झटका लग रहा है। कांग्रेस अब पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई है और वो लगतार बीजेपी को झटका दे रही है।
दरसल बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुरेश गंगवार, उनकी पत्नी और जिला पंचायत अध्यक्ष रेणु गंवार एवं 25 जिला पंचायत सदस्यों ने बीजेपी का दामन छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।
देहरादून कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य ने सुरेश गंगवार, रेणु गंगवार एवं उनके समर्थकों को सदस्यता दिलाते हुए स्वागत किया।
सदस्यता लेने के बाद सुरेश गंगवार ने कहा कि कि वे अपने घर लौटे हैं। जनपद उधम सिंह नगर में सभी सीटों में कांग्रेस को विजयी बनाने के लिए अभियान और तेजी से चलेगा।
सुरेश गंगवार श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की केंद्रीय सलाहकार समिति के सदस्य के पद पर थे और हाल ही में जिम्मेदारी भी छोड़ दी थी जिसके बाद ही माना जा रहा था कि वो कांग्रेस में शामिल होंगे।
सुरेश गंगवार की पत्नी और उधम सिंह नगर जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार समेत 3 दर्जन से ज्यादा लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा जिसमें 24 जिला पंचायत सदस्य और 15 ग्राम प्रधान हैं।



























































