छत्तीसगढ़ में भी हुआ किसानों का कर्ज माफ , कांग्रेस सरकार ने दी सौगात

छत्तीसगढ़ के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी शपथ ग्रहण के ऐन बाद पहला काम किसानों के हित का ही किया। बघेल ने 16 लाख 65 हजार से ज्यादा किसानों का कर्जा माफ कर धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में भी बढ़ोतरी कर दी है।
छत्तीसगढ़ के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री ने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद यह घोषणा की।  उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया था कि कांग्रेस की सरकार बनने के 10 दिनों के अंदर किसानों का कर्जा माफ कर दिया जाएगा। इसी कड़ी में यह फैसले लिए गए हैं। बघेल ने ट्वीट कर अपने फैसलों की जानकारी साझा की।

उन्होंने बताया कि 16 लाख 65 हजार से ज्यादा किसानों का 61,000 करोड़ रुपए का कर्जा माफ। इसी के साथ उन्होंने बताया कि धान की एमएसपी 1700 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ा कर 2500 रुपए प्रति क्विंटल किए जाने का फैसला राज्य सरकार ने किया है। इसके अलावा बघेल ने झीरम हमले के शहीदों को न्याय दिलाने के लिए एसआईटी गठन करने का भी ऐलान किया है।

छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के दो घंटे के भीतर ही किसानों की कर्जमाफी की फाइल पर दस्‍तखत कर दिए। कर्ज माफी का फायदा मौजूदा कर्जदार किसानों और बैंकों की सूची में शामिल डिफाल्टर किसानों को भी मिलेगा। 11 दिसंबर को चुनाव नतीजों का ऐलान होने के साथ ही छत्तीसगढ़ में किसानों की कर्ज माफी से जुड़ी प्रक्रिया शुरु कर दी गई थी।

कर्ज माफी की फाइल पर साइन करने के बाद मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, “हमने वादे के मुताबिक किसानों की कर्ज माफी और किसानों की धान की फसल 2500 रुपए प्रति क्विंटल पर खरीदने का फैसला लिया है।“ उन्होंने झीरम घाटी के शहीदों इंसाफ दिलाने के लिए एक विशेष जांच दल के गठन का भी ऐलान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here