ट्रिलियन में कितने जीरो पूछनेवाले गौरव बल्लभ होंगे CM रघुवर दास के खिलाफ

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने पूर्व में 25 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। अब शनिवार देर रात को कांग्रेस ने दो और उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जिसमें कांग्रेस ने प्रदेश के मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ अपने तेज तर्रार प्रवक्ता को चुनावी मैदान में उतारा है।

राज्य की सबसे हाई प्रोफाइल जमशेदपुर पूर्वी सीट से कांग्रेस ने अपने धाकड़ प्रवक्ता गौरव वल्लभ को मैदान में उतारा है। इस सीट पर गौरव वल्लभ की टक्कर राज्य के सीएम रघुबर दास से हैं। वहीं कांग्रेस से रामगढ़ सीट से ममता देवी को उम्मीदवार बनाया है। जहां जमशेदपुर पूर्व पर चौथे फेज में इलेक्शन होगा। रामगढ़ सीट पर तीसरे फेज में चुनाव होगा।

कांग्रेस ने शनिवार रात आधिकारिक तौर पर गौरव वल्लभ के नाम का ऐलान किया।

इस सीट से उनके चुनाव लड़ने की खबर पिछले एक सप्ताह से मीडिया में आ रही थीं। हालांकि आधिकारिक तौर पर घोषणा अब जाकर हुई है। गौरव वल्लभ जमशेदपुर के XLRI में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर थे। कांग्रेस के प्रखर प्रवक्ता हैं। टीवी डिबेट और सोशल मीडिया में छाए भी रहते हैं। वल्लभ के चुनाव मैदान में उतरने से इस सीट पर चुनावी जंग रोचक हो गई है।

झारखंड प्रदेश के कई सीनियर नेताओं ने उन्हें प्रत्याशी बनाने की मांग केंद्रीय नेतृत्व से की थी। बल्लभ वही व्यक्ति हैं जिन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा से एक टीवी चैनल पर पूछ लिया था की ट्रिलियन में कितने जीरो होते हैं और संबित तत्काल इसका जवाब नहीं दे सके थे। गौरव बल्लभ का राजनीतिक सफर बहुत लंबा नहीं है लेकिन उनकी योग्यता को देखते हुए कांग्रेस ने उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता का पद दिया।

वहीं मुख्यमंत्री रघुबर दास का जमशेदपुर पूर्व पर खासा दबदबा है। वह इस सीट पर लगातार पांच बार से जीतते आ रहे हैं। अब एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं। 2005 में रघुबर दास ने इस सीट पर कांग्रेस के रामआसरे प्रसाद को हराया था। इसके बाद उन्होंने 2009 के विधानसभा चुनाव में झारखंड विकास मोर्चा के अभय सिंह को हराया। 2014 के चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के आनंद बिहारी दुबे को हराकर जीत की हैट्रिक लगाई थी।

गौरव बल्लभ के चुनावी मैदान में आने से निश्चित ही इस सीट पर मुकाबला काफी रोचक हो गया है अब तक एकतरफा जीत दर्ज करते हुए आ रहे रघुवर दास के लिए निश्चित ही गौरव कड़ी चुनौती पेश करेंगे। क्योंकि गौरव बल्लभ अपने बातों से आसानी से जनता को अपनी तरफ आकर्षित कर लेते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here