लोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी की इस बुरी प्रदर्शन की समीक्षा के लिए अलग-अलग राज्य के पार्टी प्रभारियों के साथ मुलाकात कर रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल गांधी ने इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के प्रभारी पी.एल.पुनिया और राज्य के वरिष्ठ नेता टी.एस. सिंह देव से चर्चा की।
राहुल गांधी इसी क्रम में महाराष्ट्र के प्रभारी मल्लिकार्जुन खड़गे और दिल्ली के प्रभारी पी.सी.चाको से भी जल्द मिलेंगे।
इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से सिर्फ दो सीटपर जीत हासिल कर सकी जबकि महाराष्ट्र में कांग्रेस 48 लोकसभा सीटों में से सिर्फ एक सीट जीत पाई।
वहीं कांग्रेस दिल्ली की सभी सात संसदीय सीटों में सभी हार गई।
जहां एक तरफ राहुल गांधी इस्तीफे के जिद्द पर अड़े हैं और पार्टी को नया अध्यक्ष तलाशने बोले हैं तो दूसरी तरफ वो पार्टी प्रभारियों से मुलाकात कर रहे हैं। इससे पहले पार्टी ने कर्णाटक और उत्तर प्रदेश की PCC को भंग कर दिया है।