प्रियंका गांधी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट से मिलकर यह पूछा कि राजस्थान की सभी 25 सीटें हारने की जिम्मेदारी किसकी।
लोकसभा चुनाव 2019 में बुरी तरह से हारने के बाद कांग्रेस इस समय आत्ममंथन के दौर से गुजर रही है. कांग्रेस पार्टी के अधिकारी यह जानने-समझने की कोशिश कर रहे हैं कि चुनाव में इतनी बड़ी हार की क्या वजहें रही हैं? कांग्रेस में राजस्थान इकाई को लेकर कुछ ज्यादा ही हलचल बढ़ गई है. कांग्रेस के अध्यक्ष पहले अपने इस्तीफे को लेकर अड़े रहे. इसके बाद वे कुछ शर्तों के साथ पार्टी को दिशा देने के लिए तैयार हुए
पार्टी की इस उथल-पुथल के बीच महासचिव प्रियंका गांधी ने नेताओं से मुलाकातों का मोर्चा संभाल लिया है। प्रियंका ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट से मिलकर यह पूछा कि राजस्थान की सभी 25 सीटें हारने की जिम्मेदारी किसकी है?
अशोक गहलोत और पायलट ने इस बारे में अपनी-अपनी सफाई तो दे दी, लेकिन प्रियंका गाँधी उनके जवाब से संतुष्ट नहीं हुईं।