पंजाब में कांग्रेस प्रत्याशियों के सूची को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया बयान

पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों की सूची को बहुत जल्द अंतिम रूप दे दिया जाएगा। सिद्धू ने कहा कि स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक चल रही है।

हम सोच-समझकर फैसला लेंगे। कांग्रेस हमेशा अंत में अपने उम्मीदवारों की घोषणा करती है।

यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस अपना चुनाव अभियान कैसे चलाएगी, सिद्धू ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि 15 जनवरी के बाद चीजें बदल जाएंगी। स्पष्ट निर्देश हैं कि आपको डिजिटल रूप से प्रचार करना होगा। अगर चीजें बदतर होती हैं तो हमें इस लिटमस टेस्ट को पास करना होगा।

बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इस बार के चुनाव की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कराए जाने पर जोर दिया जा रहा है। दरअसल चुनाव आयोग नहीं चाहता है कि चुनाव के चलते किसी भी तरह से देश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ें। यही कारण है कि इस बार प्रत्‍याशियों को ऑनालाइन ही नामांकन करने की सुविधा दी गई है। इसके साथ ही सभी दलों को अपने उम्‍मीदवारों की जानकारी चुनाव आयोग के एप में देने को कहा गया है।

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने 15 जनवरी तक सभी तरह की जनसभाओं पर रोक लगा दी है। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) सुशील चंद्रा ने कहा कि राजनीतिक दलों के लिए सुझाव है कि वह अपना कैंपेन डिजिटल तरीके से करें। उन्होंने कहा कि इसके बाद स्थिति की समीक्षा की जाएगी और नए निर्देश जारी किए जाएंगे, तब तक कोई पद यात्रा, साइकिल यात्रा या रोड शो नहीं होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here