पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा राहुल गांधी का विकल्प ढूंढना मुश्किल

पूर्व विदेश मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि कांग्रेस में पार्टी अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी का विकल्प ढूंढ़ना मुश्किल है और ऐसे मुश्किल समय मे कांग्रेस उनके पदत्याग का जोखिम नहीं उठा सकती।

राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद 25 मई को CWC की बैठक में अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी। जिसके बाद CWC ने उनका इस्तीफा नामंजूर कड़ते हुए पद पर बने रहने के लिए कहा था।

सलमान खुर्शीद से यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस के लिए गांधी का पद पर बने रहना ही एक विकल्प है तो उनहोनर कहा ‘‘मैं यकीनन ऐसा मानता हूं।’’ पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘मैं मानता हूं कि पार्टी ढांचे में बहुत सी चीजें हैं, हम इसे अंतर्निहित कहें या ऐतिहासिक कहें कि उनकी (राहुल) मौजूदगी अत्यंत आवश्यक है, उनका विकल्प ढूंढ़ना असंभव नहीं तो बहुत मुश्किल जरूर है।’’

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि राहुल गांधी जो महसूस करते हैं, वह उसका सम्मान करते हैं। ‘‘मैं यही उम्मीद करता हूं कि जो चीज सभी कार्यकर्ता और अनुयायी (जो उन्हें पद पर बरकरार देखना चाहते हैं) महसूस करते हैं, वह (राहुल) उसका सम्मान करेंगे।

खुर्शीद ने कहा हम मानते हैं कि उनके लिए यह बहुत ही मुश्किल, जटिल निर्णय होगा, लेकिन मैं निश्चित तौर पर अपील करूंगा कि वह पद पर बने रहें और हम अपनी समस्याओं का समाधान ढूंढ़ें।’’

इससे पहले भी कई नेताओं , कई मुख्यमंत्री , पूर्व केंद्रीय मंत्री , पूर्व मुख्यमंत्री सहित बड़े दिग्गजों नर राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष पद पर बने रहने की अपील की है तो दूसरी तरफ कांग्रेस कार्यकर्ता भी उनसे पद पर बने रहने के लिए गुहार लगा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here