राहुल गांधी के भाषण का अनुवाद कर हर तरफ छा गई वायनाड की ये स्कूली छात्रा

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड के सांसद राहुल गांधी हमेशा युवाओं के सवाल-जवाब के दौरान उन्हें अलग अलग चीज करने का मौका देते रहते हैं, ऐसा ही राहुल ने अपने वायनाड दौरे पर भी किया।

राहुल गांधी इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने मलप्पुरम स्थित एक सरकारी स्कूल में भाषण दिया, जहां उनके भाषण का मलायलम अनुवाद 12वीं की एक छात्रा ने किया। इसके बाद छात्रा सोशल मीडिया पर छा गई। लोगों ने सोशल मीडिया पर काफी तारीफ की। वहीं राहुल गांधी ने खुद भी भाषण का अनुवाद करने वाली छात्रा की सराहना की।

राहुल गांधी 5 दिसंबर को करुवाराकुंडु गांव में सरकारी व्यावसायिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एक विज्ञान प्रयोगशाला के उद्घाटन के दौरान छात्रों को संबोधित कर रहे थे। अपना भाषण शुरू करने से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मलयालम में अनुवाद करने के लिए किसी को मंच पर आने को पूछा।

इस दौरान छात्रा सफा ओडला मंच पर गई और बिना किसी झिझक के भाषण का अनुवाद किया। बिना किसी हिचकिचाहट के वह मंच पर गई और राहुल गांधी के भाषण का मलयालम में अनुवाद किया। बाद में राहुल गांधी ने प्रशंसा करते हुए छात्रा को चॉकलेट भी दी। इससे गदगद सफा ने कहा कि उसने कभी नहीं सोचा था कि उसे यह मौका मिलेगा।

जब कांग्रेस के सोशल मीडिया और राहुल गांधी ने इस वीडयो को शेयर किया तो देखते – देखते हर तरफ ये वायरल हो गया और हर कोई सफा ओडला की तारीफ करने लगा क्योंकि किसी के भाषण को तुंरत में अनुवाद करना काफी कठिन काम होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here