भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने बहन प्रियंका के साथ ओंकारेश्वर के ब्रह्मपुरी घाट पर नर्मदा नदी की आरती की !

कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में देशभर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कर रही है। फिलहाल यह यात्रा मध्य प्रदेश में जारी है। यात्रा के बीच शुक्रवार की शाम को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ खरगोन में नर्मदा घाट पर ‘आरती’ करते हुए नजर आए। इस दौरान पूर्व सीएम कमलनाथ भी मौजूद रहे।

कांग्रेस सांसद ने मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के ओंकारेश्वर के ब्रह्मपुरी घाट पर हाथ में दीपक लेकर नर्मदा नदी की संध्या आरती की। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने नर्मदा का पूजन कर नदी को चुनरी भी चढ़ाई। इसके बाद उन्होंने भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए।

सफेद कुर्ता-पायजामा पहने गांधी को ब्रह्मपुरी घाट पर पूजा के दौरान पुरोहितों ने पवित्र “ॐ” अक्षर अंकित भगवा चोला ओढ़े नजर आए साथ में उन्होंने लाल पगड़ी बांधी हुई थी। जबकि उनकी बहन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और जीजा रॉबर्ट वाद्रा भी मौजूद थे।

ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी के ब्रह्मपुरी घाट पर गांधी द्वारा नर्मदा आरती के लिए कांग्रेस ने खासी तैयारियां की थीं। इस दौरान घाट की सीढ़ियों पर कालीन बिछाया गया था। पुलिस ने गांधी की मौजूदगी के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से ब्रह्मपुरी घाट पर आम श्रद्धालुओं का प्रवेश रोक दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here