सोनिया ने कहा ” सत्ता हमेशा किसी की नही रहती”

UPA चेयरपर्सन और कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस सदन से लेकर सड़क तक लोगों के लिए संघर्ष करेगी।


सोनिया ने बिना नाम लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कुछ लोग अमर्यादित आचरण करते रहे। ऐसे लोग नहीं जानते हैं कि सत्ता हमेशा किसी की नहीं रहती। जरूरी है कि स्वस्थ परंपराएं और नैतिकता जीवित रखी जाए। नेहरू-गांधी परिवार ने देश के लिए त्याग और बलिदान दिया है।

लगातार पांचवीं बार सांसद बनाए जाने पर रायबरेली के लोगों और कार्यकर्ताओं का आभार जताने के लिए भुएमऊ गेस्ट हाउस में आयोजित सभा में एक कार्यकर्ता द्वारा ईवीएम से छेड़छाड़ का मुद्दा उठाए जाने पर सोनिया ने कहा कि सब जानते हैं कि लोकसभा में यह स्वस्थ जनादेश नहीं है।

बिना आग के धुआं नहीं होता। इसकी जांच होनी ही चाहिए। इस मुद्दे पर भी देश में आम राय बनाने के लिए लोगों को तैयार करना होगा।

सोनिया ने कहा कि लोकतंत्र में सदन ही सब कुछ नहीं होता। माना कि सदन में पार्टी की संख्या कम है लेकिन देश के 12 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने कांग्रेस में विश्वास व्यक्त किया है। इसलिए कांग्रेस आम लोगों के हक के लिए सदन से लेकर सड़क तक संघर्ष करेगी। कार्यकर्ताओं को भी इसके लिए अभी से तैयार होना होगा। उन्होंने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता किसी की हमेशा नहीं रहती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here