
लोकसभा चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी के इस्तीफे पर अड़े रहने से कांग्रेस में नेतृत्व संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है क्योंकि राहुल मानने को तैयार नही हैं और नेता एवं कार्यकर्ता उन्हें मनाने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं। ऐसे स्थिति में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने UPA अध्यक्ष एवं पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनिया गांधी के साथ गहलोत की मुलाकात 40 मिनट से ज्यादा चली।

इससे पहले राहुल गांधी ने भी कांग्रेस के सभी पांचों मुख्यमंत्रियों से मुलाकात किया था। इस दौरान सभी ने राहुल गांधी से कांग्रेस प्रमुख पद पर बने रहने का आग्रह किया था पर राहुल गांधी ने मुख्यमंत्रियों की मांगों को खारिज कर दिया है और उन्हें नए पार्टी अध्यक्ष की तलाश करने को कहा है। अब उसके दो दिन बाद अशोक गहलोत ने सोनिया गांधी से मुलाकात की है।
23 मई को आए लोकसभा नतीजा के बाद राहुल गांधी बेहद खराब प्रदर्शन के कारण 25 मई को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की पेशकश की।
कांग्रेस ने इस चुनाव में महज 52 सीटें जीती। राहुल खुद अपने गढ़ उत्तर प्रदेश के अमेठी में हार गए लेकिन केरल के वायनाड से जीतकर संसद पहुंचने में कामयाब रहे।
अब गहलोत और सोनिया में क्या बात उसकी पूरी जानकारी तो नही मिली पर उम्मीद जताया जा रहा है कि नए अध्यक्ष को लेकर ही चर्चा हुई है।