सुशांत के मौत पर राहुल-प्रियंका ने ये लिखकर दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के बांद्रा में स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 34 साल की उम्र में सुशांत के निधन के बाद सुशांत की आत्महत्या से हर कोई हैरान है और सोशल मीडिया के जरिए दुख व्यक्त कर रहा है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सुशांत सिंह राजपूत को ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी। राहुल ने लिखा, ‘सुशांत के निधन का सुनकर दुख हुआ।

एक बेहतरीन एक्टर बहुत जल्दी चला गया। परिवार, दोस्तों और फैंस के साथ मेरी संवेदनाएं।’

इस पर प्रियंका गांधी ने भी दुख प्रकट किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि कुछ खबरें कितनी दुखदायी होती हैं। नौजवान और प्रतिभाशाली अभिनेता Sushant Singh Rajput के चले जाने की खबर सबको स्तब्ध कर देने वाली है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और इस कठिन घड़ी में परिजनों, दोस्तों को ये पीड़ा सहने की शक्ति दें।

सुशांत ने कई सुपरहिट फिल्म में अभिनय किया था PK , MS Dhoni , छिछोडे , काय पोचे , केदारनाथ जैसे फिल्मों में उनके अभिनय को खूब सराहा गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here