कांग्रेस के नए मुख्यालय “इंदिरा भवन” का 28 दिसम्बर को होगा उदघाटन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अपने कार्यालय का पता और कार्यालय बदलने जा रही है 24 अकबर रोड पर स्थित कांग्रेस कार्यालय अब कोटला रोड में शिफ्ट होने जा रहा है। कांग्रेस का नया कार्यलय पहले से अधिक भव्य और सुसज्जित होगा। इस कार्यालय का निर्माण तब शुरू किया गया गया था। जब वर्तमान कार्यालय की जगह का आवंटन रद्द कर दिया गया था। इससे पहले बीजेपी ने भी अपना नया कार्यालय बनाया था और अब कांग्रेस भी कार्यालय नए कार्यालय का निर्माण कर रही है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पार्टी के पास इस साल के अंत तक यानी 28 दिसंबर को अपना नया मुख्यालय होगा। इसका उद्घाटन कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा कांग्रेस स्थापना दिवस 28 दिसंबर को किया जाएगा।

इसके बाद कांग्रेस पार्टी के नए मुख्यालय का पता उत्तरी दिल्ली के 9 कोटला रोड पर होगा।

अभी कांग्रेस मुख्यालय का पता 24 अकबर रोड है। कांग्रेस के नए मुख्यालय का नाम इंदिरा भवन रखा जाएगा।

जो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम से जाने जाएगा। यह मुख्यालय 6 मंजिला होगा जो भारतीय जनता पार्टी के मुख्याल के पास ही है। भाजपा का मुख्यालय दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित है।

कांग्रेस के नए मुख्यालय की ये है खासियतें

  1. इस मुख्यालय के 2 मैन गेट बनाए गए हैं। पहला कोटला रोड की तरफ है तो दूसरा दीन दयाल उपाध्याय मार्ग की तरफ है। दिन दयाल उपाध्याय मार्ग पर ही भाजपा का मुख्यालय भी है। लेकिन पार्टी ने कोटला रोड को ही अपना मैन पता बनाया है।
  2. कांग्रेस का मु्ख्य कार्यालय अब कोटला रोड पर होगा अभी दिल्ली में कांग्रेस के कई कार्यालय हैं जैसे कि अभी 24 अकबर रोड मुख्यालय और 5 रायसीना रोड पर यूथ कांग्रेस का मुख्य कार्यालय है।
  3. इसकी अब ये खासियत होगी कि यूथ, आईवाईसी और सेवा दल तीनों का पता अब कोटला रोड पर बना नया मुख्यालय होगा। इससे पहले कांग्रेस को मुख्यालय खाली करने का नोटिस दिया जा चुका है। जिसके बाद कांग्रेस ने अपना नया मुख्यालय बनाने का फैसला किया।

इस मुख्यालय का उदघाटन 28 दिसम्बरको कांग्रेस स्थापना दिवस पर सोनिया गांधी करेंगी। उसके बाद कांग्रेस का सभी काम इसी कार्यालय से होगा। कांग्रेस के नेता जो भी मीटिंग जा नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलने का काम करते हैं वह सारा यही से देखा जाएगा।

अब देखना होगा कांग्रेस का नया कार्यलय कांग्रेस को इस बुरे दौर से निकालने में कितना मदद करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here