टीवी एक्ट्रेस ने राहुल गांधी की तुलना भगवान राम और पांडवों से की

राहुल गांधी के द्वारा इस्तीफा देने से उनको चाहने वालो में निराशा का माहौल देखा जा रहा है पर सब अंततः राहुल के फैसले का सम्मान करते हुए उनका साथ देने की बात कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने अपना इस्तीफा सार्वजनिक कड़ते हुए स्पष्ट कर दिया अब वो अध्यक्ष नही बनेंगे। इस्तीफा की पेशकश से लेकर अब तक उन्हें कांग्रेसी नेता काफी मना रहे थे लेकिन राहुल गांधी अपने अपने फैसले पर अडिग रहे।

राहुल गांधी के इस्तीफे पर हर कोई अपना राय दे रहा है। इसी बीच राहुल के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए टीवी एक्ट्रेस ने इसे सही बताया है। टीवी एक्ट्रेस महिका शर्मा का कहना है कि, भगवान राम और पांडवों को भी साम्राज्य से दूर जाना पड़ा था।

एक वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक, महिका शर्मा ने राहुल के इस्तीफे पर अपना प्रतिक्रिया देते कहा कि, राजनीति बहुत गंदी चीज है, राहुल गांधी जैसा भावुक इंसान इसी गंदी राजनीति का शिकार हो गया।

महिका ने आगे कहा कि मैं उदास हूं लेकिन मैं जानती हूं कि उनकी रगो में गांधी परिवार का खून है… महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की तरह वो भी बहुत जल्द जीत हासिल करेंगे………….. वो भी गंदी राजनीति को खेले बिना।

खबर के अनुसार महिका ने कहा कि, भगवान राम और पांडवो को भी अपने साम्राज्य से कुछ समय के लिए दूर जाना पड़ा था लेकिन हमेशा सच की जीत होती है और वो भी राजा बने थे। मैं राहुल गांधी के साथ हूं और कुछ समय के लिए ब्रेक लेना भी ठीक है। मैं उनसे प्यार करती थी और हमेशा करती रहूंगी… फिर चाहे वो कांग्रेस पार्टी का हिस्सा हो या ना हो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता.. मेरे लिए सिर्फ राहुल मायने रखते हैं।

टीवी एक्ट्रेसेस महिका शर्मा इससे पहले भी कई बार राहुल गाँधीनक समर्थन में आ चुकी हैं और सोशल मीडिया पर उनके समर्थन में पोस्ट कर चुकी हैं। महिका राहुल को अपना पसन्दीदा राजनेता बताने के साथ कहती हैं कि वो राहुल से प्यार करती हैं क्योंकि राहुल सबसे अलग हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here