उत्तर प्रदेश के लखनऊ के नजदीक 29 लोगो से भरा एक वैन के नहर में गिरने से बड़ा हादसा हो गया है जिस पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दुख जताया और पार्टी कार्यकर्ताओं से पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग देने की अपील की है।
लखनऊ के नजदीक नगराम इलाके में दर्दनाक हादसे में इंदिरा नहर में बहे वैन के 7 बच्चों के शवों को बरामद कर लिया गया था। शादी समारोह के बाद वापस बाराबंकी लौट रहे 29 लोगों से भरा वाहन इंदिरा नहर में गिर गया था जिसमें सात बच्चे लापता हो गए थे।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर इस दर्दनाक हादसे पर दुख जताया। प्रियंका गांधी ने ट्विट करते हुए लिखा,’लखनऊ के पास नगराम में एक गाड़ी के नहर में गिरने की दुर्घटना में बच्चों की मृत्यु की खबर सुनकर मन व्यथित है। दुख की घड़ी में मेरी शोक संवेदनाएं परिवारजनों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें ये दुख सहने की शक्ति दे। कांग्रेसजन दुखी परिवारों के पास पहुंचकर उनको सांत्वना और सहयोग प्रदान करें।
35 घंटे तक प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 400 मीटर दूर तक बह गए बच्चो को रेस्क्यू आपरेशन में लगी टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद ढूंढ निकाला। इस रेस्क्यू में प्रशासन ने विभिन्न विभागों की मदद ली।