बीजेपी सांसद ने महात्मा गांधी को लेकर दिया विवादित बयान , कांग्रेस ने किया भाजपा पर पलटवार

देश के राष्ट्रपिता और स्वतंत्र संग्राम में सबसे अग्रणी भूमिका निभाने वाले महात्मा गांधी के अपमान का भाजपा नेताओं का पुराना आदत फिर एक बार सामने आया है भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान सांसद अनंत हेगड़े ने देश के बापू महात्मा गांधी पर विवादित टिप्पणी कर देश में विवाद खड़ा कर दिया है जिसको लेकर कांग्रेस फिर एक बार भाजपा पर बापू के अपमान को लेकर हमलावर है।

अनंत कुमार हेगड़े ने महात्मा गांधी को लेकर कहा कि उनका स्वतंत्रता के लिए संघर्ष महज एक ड्रामा था। बीजेपी सांसद के इस बयान पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सुप्रीम कोर्ट के वकील जयवीर शेरगिल ने पलटवार किया है।

कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल ने अनंत कुमार हेगड़े के बयान पर कहा कि महात्मा गांधी को देशप्रेम का सर्टिफिकेट उस पार्टी से नहीं चाहिए जो गोरों की सरकार के चमचे थे। शेरगिल ने कहा कि अनंत हेगड़े उस संगठन से आते हैं जिन्होंने तिरंगे का विरोध किया, संविधान का विरोध किया, जिन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन का विरोध किया।

कांग्रेस नेता ने कहा कि जिस तरह से गोडसे भक्तों की संख्या भाजपा में बढ़ती जा रही है, भाजपा को अपना नाम बदलकर नाथू राम गोड़से पार्टी रख लेना चाहिए।

गौरतलब है कि हेगड़े ने शनिवार को बेंगलुरू में एक जनसभा को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी को लेकर बयानबाजी की थी। भाजपा सांसद ने कहा कि जो लोग कांग्रेस का समर्थन करते हैं, वह कहते रहते हैं कि भारत को गांधी के सत्याग्रह और भूख हड़ताल के कारण आजादी मिली, लेकिन यह कतई सच नहीं है।

हेगड़े ने यह भी सवाल खड़ा किया है कि आखिर कैसे ऐसे लोगों को भारत में महात्मा बुलाया जा सकता है। अनंत कुमार हेगड़े ने कहा कि पूरा स्वतंत्रता आंदोलन अग्रेजो की सहमति और उनके सहयोग से आयोजित किया गया था। उन्होंने कहा था कि ये तमाम नेता जिन्हें इतना बढ़ा चढ़ाकर दिखाया जाता है, उन्हें कभी भी पुलिस ने पीटा नहीं। इन लोगों का स्वतंत्रता संघर्ष महज एक ड्रामा था। इसका आयोजन अग्रेजों की सहमति से किया गया था। यह वास्तविक संघर्ष नहीं था, यह सोचा समझा हुआ संघर्ष था।

इस बयान के बाद बीजेपी नेता और बीजेपी की जमकर आलोचना हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here