CWC की बैठक में नए अध्यक्ष को लेकर हुई चर्चा 8 भाग में बटी कांग्रेस

राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद नए अध्यक्ष के फैसले  के लिए आज दिल्ली में CWC की बैठक बुलाई गई इसमे नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर चर्चा की गई।

कांग्रेस कार्यसमिति की इस बैठक में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के इस्तीफे का प्रस्ताव पारित हो गया है। नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए क्षेत्रीय स्तर पर 8 ग्रुप बनाये गए हैं।

कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न हो गयी है। शाम में एक बार फिर बैठक होगी। यूपीए चेयर पर्सन सोनिया गांधी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कांग्रेस मुख्यालय से निकल चुके हैं।

यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने मीडिया से कहा कि वे और राहुल गांधी नए अध्यक्ष की चयन प्रक्रिया का हिस्सा नहीं हैं। नए अध्यक्ष के चयन के लिए क्षेत्रीय आधार पर बनाये गए ग्रुप में नाम होने पर उन्होंने कहा कि हमारा नाम गलती से शामिल किया गया।

इससे पहले जहाँ एक तरफ कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक चल रही थी वहीँ दूसरी तरफ कांग्रेस नेता जगदीश शर्मा प्रियंका गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाये जाने की मांग को लेकर अपने कई समर्थको के साथ कांग्रेस मुख्यालय के बाहर नारेबाजी कर रहे थे।

कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने वालो में कांग्रेस वर्किग कमेटी के सदस्यों में राज्यसभा सांसद , लोकसभा सांसद, प्रदेश अध्यक्ष, सीएलपी नेता और राष्ट्रीय सचिव शामिल हैं।

बैठक में राहुल गांधी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ-साथ अहमद पटेल, पी. चिदंबरम, गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रियंका गांधी वाड्रा, सचिन पायलट, जितिन प्रसाद और सिद्दारमैया जैसे वरिष्ठ नेताओं के साथ अन्य लोग मौजूद थे।

पार्टी के नए अध्यक्ष के लिए मुकुल वासनिक का नाम सबसे ऊपर चल रहा है। पार्टी सूत्रों की माने तो मुकुल वासनिक दस जनपथ की पहली पसंद हैं। वहीँ कुछ कांग्रेस नेता चाहते हैं कि गांधी परिवार के सदस्य के तौर पर प्रियंका गांधी को पार्टी की कमान सौंपी जाए।

अब देखना है ये 8 ग्रुप किसे अपना अध्यक्ष चुनते हैं और आगे पार्टी का क्या रणनीति रहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here