
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार के कामो से कांग्रेस के संगठन में भी फायदा हो रहा है। सरकार के कामो से प्रभावित होकर लोग कांग्रेस से जुड़ रहे रहे हैं। जिससे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की संगठन मजबूत हो रही है।
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-कटेकल्याण ब्लॉक के गाटम ग्राम पंचायत के 44 भाजपा कार्यकर्ताओं ने भूपेश सरकार के काम से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कांग्रेस में शामिल होने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे कांग्रेस की रीति और नीति से प्रभावित हुए और भूपेश सरकार के काम काज पर उन्हें भरोसा है।
भाजपा का पतन देखते हुए, डूबती हुई नाव में सवार न होना ही बेहतर है कहकर सभी ने कांग्रेस प्रवेश किया है। इन भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रवेश में मुख्यमंत्री बघेल के राजनीतिक सलाहकार राजेश तिवारी, जिलाध्यक्ष विमल सुराना, शकील रिज़वी, जगदलपुर जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा के सामने कांग्रेस प्रवेश किया और इस उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी देवती महेंद्र कर्मा को जीत दिलाने का संकल्प लिया।
छत्तीसगढ़ में जिस तरह से कांग्रेस की सरकार काम कर रही है उससे ना सिर्फ पार्टी को मजबूती मिल रही बल्कि छत्तीसगढ़ की जनता को फायदा भी हो रहा है। जिस कारण से छत्तीसगढ़ की जनता सरकार की तारीफ कर रही है और छत्तीसगढ़ के हालातों में सुधार हो रहा है।
































































