
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में राजनीति अपने चरम पर है जहां कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के साथ-साथ कई विश्वविद्यालय के छात्र और कई सामाजिक संगठन इसको लेकर आंदोलन कर रहे हैं तो वहीं भारतीय जनता पार्टी और आर एस एस से जुड़ी संगठन इसका समर्थन कर विरोध करने वालों का आलोचना कर रही है
कांग्रेस इसको लेकर हर राज्य में विरोध प्रदर्शन की अगुवाई कर रही है। इसी कड़ी में बुधवार को भोपाल में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रंगमहल चौराहे से मिंटो हॉल तक शांति मार्च निकाला। भोपाल के रंगमहल चौराहे पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक सभा को भी संबोधित किया।
कांग्रेस का शांति मार्च रंगमहल चौराहे से निकलकर मिंटो हाल में स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करके खत्म हुआ। इस दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया।
कांग्रेस के इस मार्च का लेफ्ट सहित कई पार्टियों ने समर्थन किया है।
इससे पहले जयपुर में भी कांग्रेस की राजस्थान प्रदेश कमेटी ने ऐसा ही मार्च निकाला था जिसकी अगुवाई मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने किया था। जबकि देश की आज नई दिल्ली में कांग्रेस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के समाधि स्थल पर सत्याग्रह किया जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सहित कई नेताओं ने भाग लिया

































































