पंजाब में आप को बडा झटका , कांग्रेस में शामिल हुए आप विधायक

लोकसभा चुनाव के तीन चरणों का मतदान संपन्न हो गया है। वहीं राजनीतिक दलों के नेताओं की दल बदली का क्रम अभी जारी है। इसी बीच आम आदमी पार्टी (आप) को पंजाब में बड़ा झटका लगा है। आप विधायक नज़र सिंह मानशाहिया ने आज कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया हैं। विधायक नज़र सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की मौजूदगी पार्टी की सदस्या ग्रहण की।

हालांकि पहले अटकलें लगाई जा रही थी कि नजर सिंह आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक सुखपाल सिंह खैरा की पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं। दरअसल सुखपाल सिंह खैरा ने आम आदमी पार्टी से नाराजगी के चलते उन्होंने अपनी अलग पार्टी बनाई थी। खैरा ने आप पर अपनी मूल विचाराधारा और सिद्धांतों से भटकने का आरोप लगाया। बता दें कि इससे पहले आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और वकील एचएस फुल्का ने पार्टी से हाल में ही इस्तीफा दिया। 
 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here