भारत के पूर्व Pm और कांग्रेस के दिग्गज नेता डॉ मनमोहन सिंह ने एक ही पार्टी से सर्वाधिक बार निर्विरोध राज्यसभा में जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड बना लिया है। राजस्थान के राज्यसभा चुनाव में निर्विरोध जीत दर्ज करने रिकॉर्ड बना लिया।
डॉ मनमोहन सिंह कांग्रेस के ही टिकट पर वह लगातार छठी बार निर्विरोध राज्यसभा सदस्य बने हैं।
छठी बार राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद एक नया रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हो गया है। डॉ मनमोहन सिंह राजस्थान से निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुए हैं। उनका कार्यकाल अप्रैल 2024 तक जारी रहेगा।
डॉ मनमोहन सिंह पांच बार असम से सांसद रहे हैं और इस बार राजस्थान से चुने गए हैं। एक ही पार्टी के टिकट पर लगातार छठी बार राज्यसभा सांसद बनना और प्रत्येक बार निर्विरोध निर्वाचित होने का रिकॉर्ड डॉ मनमोहन सिंह के नाम दर्ज हो गया है।
यदि इस बार भी डॉ मनमोहन सिंह असम से राज्यसभा सदस्य बनते तो ये भी अपने आप में एक नया रिकॉर्ड होता। ऐसा नहीं हो सका। राज्यसभा सचिवालय के अधिकारियों के अनुसार, महेंद्र प्रसाद 7 बार राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हुए हैं, लेकिन वह विभिन्न पार्टियों से मतदान के माध्यम से राज्यसभा सांसद रहे हैं।
जाने माने अधिवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी, नजमा हेपतुल्ला, गुलाम नबी आजाद जैसे कई और राजनेता हैं जो 6 बार राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं। किन्तु ये सभी अलग-अलग पार्टियों के टिकट पर निर्वाचित होकर आए हैं।
डॉ मनमोहन सिंह एकमात्र शख्स हैं जो हर बार एक ही पार्टी से निर्विरोध ही राज्यसभा पहुंचे हैं। इस कारण से ये अनोखा रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हो गया। डॉ मनमोहन सिंह पहली बार 1991 मे असम से राज्यसभा गए थे।