गोवा में विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद सत्तारूढ़ बीजेपी को एक के बाद एक झटका लग रहे हैं। जिस कारण सत्ता में फिर एक बार वापसी के लिए प्रयास लगी बीजेपी के उम्मीदों का निराशा लग सकता है।
आज बीजेपी को प्रदेश में दोहरा झटका लगा दरसल पहले गोवा की सावंत सरकार में मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता माइकल लोबो ने मंत्री और विधायक पद से इस्तीफा दिया उसके बाद बीजेपी के एक ओर विधायक ने इस्तीफा देकर बीजेपी के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है।
माइम से विधायक प्रवीण जांटे ने आज विधायक पद इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद उन्होंने पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया।
प्रवीण के इस्तीफा देने के बाद बीजेपी छोड़ने वाले विधायकोंं की संख्या 4 हो गई है. इससे पहले विधायक कार्लोज अल्मेडिया , एलिना सालदना और माइकल लोबो ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था।
गोवा के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री माइकल लोबो की तरफ से इस्तीफा दिए जाने के बाद उनके कांग्रेस में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं. वहीं Maem से विधायक प्रवीण जांटे की कांग्रेस में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं. हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा और पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।
गौरतलब है कि शनिवार को गोवा विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. राज्य में एक चरण में 14 फरवरी को मतदान होगा और 10 मार्च को नतीजे घोषित किए जाएंगे. गोवा में कुल 40 विधानसभा सीट हैं. फिलहाल गोवा में बीजेपी की सरकार है।

























