
झारखंड में पांच चरणों मे हुई मतदान की आज मतगणना होगी जिसके बाद ये तय हो जाएगा कि प्रदेश में किसकी सरकार बननी है।
मतगणना प्रदेश के सभी 24 जिला मुख्यालयों पर आज सुबह 8 बजे शुरू होगी। मतगणना का अधिकतम दौर चतरा में 28 राउंड होगा जबकि सबसे कम राउंड की गिनती चंदनकियारी और तोरपा नाम के दो विधानसभा सीटों पर होगा। चुनाव आयोग ने सभी जिला मुख्यालयों पर मतगणना की व्यवस्था की है।
इस विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला झामुमो-कांग्रेस-राजद की महागठबंधन से सत्तारूढ़ बीजेपी की है जबकि कुछ सीटों पर आजसू और जेवीएम मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने में लगी हुई है।
ये तो मतगणना के बाद ही तय होगा कि सरकार किसकी बनेगी मगर एग्जिट पोल की मानें तो कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और राष्ट्रीय जनता दल की गठबंधन को झारखंड में सरकार बनाने के लिए बहुमत मिलने की संभावना है।
30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में झारखंड के कुल 81 विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न हुए थे। इन सभी सीटों की मतों की गिनती आज होगी।
अधिकांश एग्जिट पोल ने भविष्यवाणी की है कि कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और राष्ट्रीय जनता दल गठबंधन को झारखंड में सरकार बनाने के लिए बहुमत मिलने की संभावना है।