
झारखंड में हो रहे विधानसभा चुनाव के आखरी चरण की जंग में कांग्रेस के चुनावी अभियान को धार देने के लिए पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी उतर रही हैं।
झारखंड विधानसभा चुनाव में पहली बार प्रियंका गांधी किसी नेता के लिए प्रचार करेंगी.
आज प्रियंका विधानसभा चुनाव के पांचवें व आखिरी चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन साहेबगंज जिले की पाकुड़ से कांग्रेस प्रत्याशी आलमगीर आलम के पक्ष में बरहड़वा में जनसभा को संबोधित करेंगी.
प्रियंका गांधी झारखंड में कांग्रेस के सबसे मजबूत माने जाने वाले गढ़ में चुनावी रैली में मतदाताओं से पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगीं।
इस दौरान प्रियंका गांधी रोड शो भी करेंगी. प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित तमाम कांग्रेसी नेता मौजूद रहेंगे.
झारखंड के पाकुड़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला है. कांग्रेस से एक बार फिर आलमगीर आलम मैदान में हैं, जिनके खिलाफ बीजेपी से बेनी प्रसाद गुप्ता ताल ठोक रहे हैं. पाकुड़ कांग्रेस और आलमगीर का मजबूत गढ़ माना जाता है. पिछले कई चुनाव से लगातार आलमगीर जीत का परचम लहराते आ रहे हैं. झारखंड विधानसभा के स्पीकर भी रह चुके हैं.
प्रियंका से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी दो अलग-अलग दौरे में 3 सभाओ को सम्बोधित कर चुके हैं। महाराष्ट्र और हरियाणा के बाद ये तीसरा राज्य जहां कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओ से अधिक प्रादेशिक नेताओ ने प्रचार किया और राष्ट्रीय मुद्दों से अधिक प्रादेशिक मुद्दों को तवज्जो दी।

































































