झारखंड चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया गाना : ‘कांग्रेस ने ली सौगंध, बनाएंगे बुलंद झारखंड’

झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना अभियान को तेज करते हुए। स्टार प्रचारकों और उम्मीदवारों के सूची के बाद चुनाव का थीम सॉन्ग और पोस्टर जारी कर दिया है।

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और राज्य स्थापना दिवस के दिन ही चुनाव अभियान की शुरुआत करते हुए कांग्रेस प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह कहा कि 19 साल पहले जिन सपनों को लेकर इस राज्य का गठन हुआ था, उसे भाजपा ने चकनाचूर कर दिया है। कांग्रेस, जेएमएम और राजद का गठबंधन एक नई उम्मीद लेकर आया है, जो राज्य के सपनों को साकार करेगा।

उन्होंने चुनाव अभियान लांच के समय वीडियो, गाना और बैनर जारी किया। इसमें नारा दिया गया है, ‘कांग्रेस ने ली सौगंध, बनाएंगे बुलंद झारखंड।’

आरपीएन सिंह ने रघुवर सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों की नौकरी छीन ली , राज्य में भूख से मौत हो रही है। भाजपा ने ऐसे नेताओं को टिकट दिया है, जिन पर भ्रष्टाचार के मामले चल रहे हैं। एक माननीय का तो वीडियो वायरल होने के बाद भी टिकट दिया गया है।

जब पत्रकारों द्वारा प्रियंका गांधी के स्टार प्रचारकों में नाम नहीं होने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उनसे समय मांगा गया है। समय मिलेगा, तो वे भी राज्य में प्रचार करेंगी।

बैनर में गठबंधन के सहयोगियों की तस्वीर नहीं होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस चुनाव में गठबंधन के सहयोगी संयुक्त रूप से प्रचार प्रसार करेंगे। बाद में सभी नेताओं की तस्वीर वाला पोस्टर जारी किया जाएगा।

कांग्रेस के दो पूर्व अध्यक्षों को दूसरी पार्टी में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इन लोगों को कांग्रेस ने सबकुछ दिया, लेकिन इन लोगों ने अपने और अपने परिवार के लिए टिकट की मांग की। जब नहीं मिला, तो वे लोग दूसरी पार्टी में चले गए। अगर उन लोगों ने एक कार्यकर्ता के टिकट के लिए इस्तीफा दिया होता, तो हमें ज्यादा गर्व होता। जनता ने इन्हें सही से पहचान लिया है।

कांग्रेस हरियाणा और महाराष्ट्र में जिस तरह से बिना आक्रमक प्रचार किए राजनीतिक पंडितों के उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन की है उसके बाद कांग्रेस का झारखंड में आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है इसलिए कांग्रेस हर हाल में झारखंड चुनाव अपने गठबंधन के साथ जीतकर देश मे नया संदेश देना चाहती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here