कांग्रेस में 1+4 फॉर्मूला के तहत बनाया जाएगा अगला अध्यक्ष , जाने क्या है ये पूरा फॉर्मूला

राहुल गांधी के इस्तीफे के 50 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक उनका विकल्प नही मिला है। कांग्रेस जहां कई राज्यो में गुटबाजी और बीजेपी के आक्रमक राजनीति से परेशान है तो वही कांग्रेस का नेतृत्व संकट का समाधान अब तक नही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस में अध्यक्ष पद के 50 दिन से चल रहे संकट के समाधान के लिए 1+4 फार्मूला तैयार किया जा रहा है। इस फार्मूले अनुसार कांग्रेस एक अध्यक्ष के साथ 4 कार्यकारी अध्यक्ष अथवा उपाध्यक्ष बनाए जाएंगे। और जब तक ये इन पांचों पद के लिए पार्टी के संस्थागत चुनाव नहीं हो जाते तब तक के लिए एक अंतरिम कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसारअगले सप्ताह कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक किसी भी दिन हो सकती है क्योंकि कांग्रेस का यह फार्मूला आकार ले चुका है।

कांग्रेस की यह बैठक पार्टी के वरिष्ठ महासचिव मोती लाल वोरा या महासचिव मुकुल वासनिक के आवास पर हो सकती है। यू.पी.ए. चेयरपर्सन सोनिया गांधी के परिवार ने अंतरिम अध्यक्ष के रूप में भी पार्टी का नेतृत्व करने से इंकार कर दिया है। इसके साथ-साथ प्रियंका वाड्रा की दावेदारी भी खारिज की जा चुकी है।
क्योंकि राहुल गांधी ने स्पष्ट कर दिया था कि गांधी परिवार का कोई भी अध्यक्ष नही होगा।

अध्यक्ष पद के लिए कई नाम चर्चा में हैं। माना जा रहा है कि एक वरिष्ठ अध्यक्ष बनाकर नेतृत्व में 4 उपाध्यक्षों का चुनाव होगा जो उत्तर, दक्षिण, पूर्व व पश्चिम चारों क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करेंगे और ये सभी युवा वर्ग से रहेंगे और मुमकिन है कि इसमें एक महिला भी हो।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए जहां मल्लिकार्जुन खड़गे और सुशील कुमार शिंदे का नाम चल रहा है तो वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए सचिन पायलट , ज्योतिरादित्य सिंधिया , गौरव गोगोई , केसी वेणुगोपाल , DK शिवकुमार , मुकुल वासनिक , सुष्मिता देव और कई युवा चेहरो का नाम चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here